Site iconSite icon AR Live News

गीतांजलि हॉस्पिटल के डॉ.ऋषि कुमार ने ब्रोंकोकॉन पुणे 2026 के विशेषज्ञ पैनल चर्चा में लिया हिस्सा

geetanjali-medical-college-rishi-kumar-sharma-broncocon-pune-2026-bronchoscopy-tuberculosis-udaipurgeetanjali-medical-college-rishi-kumar-sharma-broncocon-pune-2026-bronchoscopy-tuberculosis-udaipur

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, उदयपुर के श्वसन रोग विभाग के प्रोफेसर डॉ. ऋषि कुमार शर्मा ने ब्रोंकोकॉन पुणे 2026 में आयोजित ब्रोंकोस्कोपी इन ट्यूबरकुलोसिस विषयक विशेषज्ञ पैनल चर्चा में आमंत्रित पैनलिस्ट के रूप में हिस्सा लिया है।
इस महत्वपूर्ण वैज्ञानिक चर्चा में संदिग्ध क्षय रोग (टीबी) के मरीजों के मूल्यांकन में ब्रोंकोस्कोपी की बढ़ती भूमिका पर विस्तृत विचार.विमर्श किया गया। पैनल में देशभर के विशेषज्ञों ने टीबी के सटीक एवं समयबद्ध निदान के लिए आधुनिक ब्रोंकोस्कोपी तकनीकों के महत्व पर अपने अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर डॉ. ऋषि कुमार शर्मा ने बताया कि ब्रोंकोस्कोपी न केवल संदिग्ध टीबी रोगियों के सटीक और शीघ्र निदान में अत्यंत प्रभावी है, बल्कि टीबी से उत्पन्न जटिल एवं जानलेवा वायुमार्ग संबंधी समस्याओं के उपचार में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि समय पर की गई ब्रोंकोस्कोपी कई गंभीर मामलों में यह जीवनरक्षक साबित होती है।

Exit mobile version