राजसमंद,एआर लाइव न्यूज। उत्तर पश्चिम रेलवे की नाथद्वारा-देवगढ़ मदारिया आमान परिवर्तन परियोजना अंतिम चरण में पहुंच गई है। परियोजना के तहत जुलाई माह में नाथद्वारा से तावा-मरवाड़ जंक्शन रेलखंड पर नई रेल लाइन का हाई स्पीड ट्रायल किया जाएगा। इस दौरान विशेष ट्रेनें लगभग 120 किलोमीटर प्रति घंटा या उससे अधिक गति से संचालित होंगी। | Nathdwara Devgarh rail line speed trial |
आमजन, पशुपालकों और वाहन चालकों से रेलवे प्रशासन ने अपील की है कि गति परीक्षण के दौरान रेलवे ट्रैक और उसके आसपास विशेष सतर्कता बरतें तथा किसी भी प्रकार का अनधिकृत आवागमन न करें। तेज गति से गुजरने वाली ट्रेनों के कारण लापरवाही गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। | North Western Railway | Nathdwara–Devgarh Rail Line Speed Trial
उपमुख्य अभियंता प्रवीण यादव ने बताया कि गति परीक्षण के दौरान रेलवे की ओर से सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं की जाएंगी। जिला प्रशासन और संबंधित विभाग भी समन्वय के साथ लोगों को जागरूक करने का कार्य करेंगे, ताकि परीक्षण सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। | Nathdwara–Devgarh Rail Line Speed Trial in July, Special Trains to Run at 120 km/h
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, ट्रायल के समय ट्रेनों की रफ्तार सामान्य परिचालन की तुलना में अधिक रहेगी। ऐसे में रेलवे ट्रैक पार करना, ट्रैक के पास अनावश्यक रूप से रुकना या पशुओं को रेल लाइन के आसपास चराना बेहद जोखिमभरा हो सकता है। | latest news Nathdwara–Devgarh Rail
लोगों से अपील की है कि वे बच्चों और पशुओं को रेलवे ट्रैक के पास न जाने दें
जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे बच्चों और पशुओं को रेलवे ट्रैक के पास न जाने दें, अफवाहों से बचें और केवल अधिकृत सूचनाओं पर ही भरोसा करें। साथ ही सभी ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों और संबंधित विभागों से अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने का अनुरोध किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके और गति परीक्षण बिना किसी बाधा के पूरा हो सके।
Nathdwara Railway News | Nathdwara Devgarh Rail Line | Nathdwara Devgarh Railway Speed Trial | Rajsamand News | North Western Railway | Railway Speed Trial | Rail News Rajasthan | नाथद्वारा रेल समाचार | राजसमंद न्यूज | देवगढ़ रेलखंड | रेलवे गति परीक्षण।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

