Site iconSite icon AR Live News

भर्ती शुरू : भारतीय वायु सेना में अग्निवीर वायु और मेडिकल असिस्टेंट के पद

Indian Air Force Agniveervayu Recruitment 2026 Apply by July 26Indian Air Force Agniveervayu Recruitment 2026 Apply by July 26

राजसमंद, एआर लाइव न्यूज। भारतीय वायु सेना ने अग्निवीर वायु और एयरमेन ग्रुप ‘वाई’  मेडिकल असिस्टेंट पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 26 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए ऑनलाइन लिखित परीक्षा 22 और 23 सितंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। आवेदन शुल्क 550 रुपये निर्धारित किया गया है। | Indian Air Force Agniveervayu Recruitment 2026 | IAF Agniveervayu Recruitment 2026

अभ्यर्थी भारतीय वायु सेना के आधिकारिक भर्ती पोर्टल iafrecruitment.edcil.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। | Agniveervayu Exam Date 2026

जारी अधिसूचना के अनुसार अग्निवीर वायु पद के लिए पुरुष एवं महिला दोनों अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 16-5 से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए। मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं कक्षा में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक तथा अंग्रेजी विषय में भी 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। | Indian Air Force Jobs 2026 | latest news Indian Air Force Agniveervayu Recruitment 2026

इसके अलावा तीन वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा या गणित एवं भौतिकी विषयों के साथ दो वर्षीय व्यावसायिक पाठ्यक्रम उत्तीर्ण अभ्यर्थी भी आवेदन के पात्र होंगे। चयनित अभ्यर्थियों की सेवा अवधि चार वर्ष रहेगी।

एयरमेन ग्रुप वाई मेडिकल असिस्टेंट पद के लिए केवल भारतीय पुरुष एवं गोरखा (नेपाल) नागरिक आवेदन कर सकते हैं। 12वीं उत्तीर्ण अविवाहित अभ्यर्थियों के लिए आयु सीमा 16 से 20 वर्ष, जबकि डिप्लोमा बी फार्मा या बीएससी फार्मेसी उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए 18 से 23 वर्ष निर्धारित की गई है। इस श्रेणी में पात्र विवाहित अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकेंगे।

शैक्षणिक योग्यता के तहत 12वीं में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक तथा अंग्रेजी में व्यक्तिगत रूप से 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है। चयनित अभ्यर्थियों को 20 वर्ष की नियमित सेवा का अवसर मिलेगा।

भर्ती प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में कंप्यूटर आधारित ऑनलाइन लिखित परीक्षा आयोजित होगी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक दक्षता परीक्षण किया जाएगा। अंतिम चरण में विस्तृत चिकित्सीय परीक्षण होगा।

भारतीय वायु सेना ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा केंद्र पर आधार कार्ड ले जाना अनिवार्य रहेगा। अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान निर्धारित प्रारूप के अनुसार नवीनतम फोटो अपलोड करनी होगी] जिसमें सीने के सामने काली स्लेट पर सफेद अक्षरों में अभ्यर्थी का नाम और फोटो की तिथि अंकित हो।

भारतीय वायु सेना ने पात्र युवाओं से अंतिम तिथि से पहले आवेदन करने तथा पात्रता चयन प्रक्रिया और अन्य विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक भर्ती पोर्टल का अवलोकन करने की अपील की है।

Indian Air Force Agniveervayu Recruitment 2026 | IAF Agniveervayu Recruitment 2026 | IAF Agniveervayu Recruitment 2026 | Airmen Group Y Medical Assistant Recruitment 2026 | Indian Air Force Jobs 2026 | Agniveervayu Apply Online IAF Medical Assistant Vacancy 2026 | Indian Air Force Recruitment Notification | Agniveervayu Exam Date 2026 | Air Force Recruitment 2026

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version