Site iconSite icon AR Live News

अल नीनो के बीच राहत: कम बारिश वाले जिलों की संख्या 262 से घटकर 178

India monsoon situation has improved despite El Niño concerns with low rainfall districts falling from 262 to 178India monsoon situation has improved despite El Niño concerns with low rainfall districts falling from 262 to 178

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। अल नीनो की संभावित चुनौती के बावजूद देश में मानसून की स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। केंद्र सरकार के ताजा आंकड़ों के अनुसार, हाल के दिनों में हुई अच्छी बारिश के बाद कम वर्षा वाले जिलों की संख्या 262 से घटकर 178 रह गई है। सरकार ने मानसून, फसलों और किसानों की स्थिति पर नजर रखने के लिए अपनी मॉनिटरिंग व्यवस्था पूरी तरह सक्रिय कर दी है। | India Monsoon Rainfall | India monsoon rainfall deficit improves

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जून महीने में देशभर में वर्षा की कमी 33 प्रतिशत दर्ज की गई थी, जो जुलाई में घटकर 24 प्रतिशत रह गई है। कई राज्यों में अच्छी बारिश होने से कृषि गतिविधियों को गति मिली है और सूखे की आशंका वाले क्षेत्रों में भी स्थिति पहले से बेहतर हुई है। | latest news udaipur rajasthan monsoon 2026 | Rajasthan Monsoon News

केंद्र सरकार ने अल नीनो के संभावित प्रभाव को देखते हुए अप्रैल से ही तैयारियां शुरू कर दी थीं। इसके तहत अल नीनो मॉनिटरिंग सेल, क्रॉप वेदर वॉच ग्रुप, राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम और नियुक्त अधिकारी लगातार मानसून की प्रगति, फसल बुवाई, बाजार की स्थिति और किसानों से जुड़े मुद्दों की निगरानी कर रहे हैं। | El Niño Monsoon 2026

केंद्र सरकार ने राजस्थान सहित 13 राज्यों को विशेष निगरानी सूची में रखा है। इनमें—

इन राज्यों में मानसून की प्रगति, वर्षा की स्थिति और कृषि कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है।

कृषि मंत्रालय के अनुसार, अब तक देश में 350.85 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में खरीफ फसलों की बुवाई हुई है। यह पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 91.95 लाख हेक्टेयर कम है। मानसून में देरी का सबसे अधिक असर सोयाबीन और कपास की खेती पर देखने को मिला है। | India Monsoon Rainfall Update

हालांकि मंत्रालय ने किसानों को कम अवधि में तैयार होने वाली और कम पानी की आवश्यकता वाली फसलों जैसे मक्का, बाजरा और मूंग की बुवाई करने की सलाह दी है, ताकि मौसम की अनिश्चितता का असर कम किया जा सके।

सरकार प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (PMFBY) के तहत अधिक से अधिक किसानों को जोड़ने पर भी जोर दे रही है। योजना का उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं, अनियमित वर्षा और अन्य मौसम संबंधी नुकसान की स्थिति में किसानों को आर्थिक सुरक्षा उपलब्ध कराना है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि जुलाई और अगस्त में सामान्य या औसत से बेहतर बारिश जारी रहती है, तो खरीफ फसलों की स्थिति में और सुधार हो सकता है। हालांकि अल नीनो के प्रभाव को देखते हुए आने वाले सप्ताह कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे और सरकार की निगरानी व्यवस्था लगातार सक्रिय रहेगी ।

India Monsoon Rainfall | India Monsoon 2026 El Niño | India Monsoon Rainfall Update | Rainfall Deficit India | Rajasthan Monsoon News
Crop Sowing India | Agriculture News India | PM Fasal Bima Yojana |Monsoon Deficit Districts | Indian Weather News

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version