उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर पुलिस ने पर्यटकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए एआई चैटबॉट हेल्पलाइन नंबर लॉन्च किया है। प्रदेश में पहली बार पर्यटकों को फोकस करते हुए ऐसी एआई चैटबॉट हेल्पलाइन सर्विस पहली बार शुरू हुई है। मंगलवार को पुलिस लाइन में आईजी गौरव श्रीवास्तव, एसपी डॉ. अमृता दुहन, एडिसपपी उमेश ओझा, अंजन सुखवाल और डीएसपी विनय सिहाग ने पोस्टर लॉन्च के साथ इस एआई चैटबॉट हेल्पलाइन सर्विस जारी किया। | Udaipur Police Launches AI Chatbot Helpline for Tourists
आईजी गौरव श्रीवास्तव ने बताया कि जारी इस एआई चैटबॉट हेल्पलाइन सर्विस के लिए पर्यटक के मोबाइल में वॉट्सअप होना जरूरी होगा। इस प्रकार की एआई चैटबॉट आधारित सर्विस प्रदेश में पहली शुरू हुई है।
सर्विस ऐसे काम करेगी
वाट्सअप मोबाइल नंबर 7300059984 या पोस्टर में दिए स्कैनर को स्कैन कर पर्यटक तत्काल वाट्सअप पर एआई चैटबॉट के जरिए अपनी परेशान पुलिस के साथ साझा कर सकेंगे। इस हेल्पलाइन सर्विस की देखरेख के लिए अलग से अभयकमांड सेंटर में पुलिसकर्मी बैठेंगे। अभयकमांड सेंटर से पुलिसकर्मी तत्काल संबंधित थाने और पेट्रोलिंग पुलिस टीम को सूचना देकर संबंधित पर्यटक तक पहुंचने के लिए कहेंगे। इसके लिए हर थाने में एक डेडीकेटेड नंबर और पुलिसकर्मी रहेंगे।
हेल्पलाइन मोबाइल नंबर पर पर्यटक द्वारा चैट स्टार्ट करते ही एआई के जरिए पुलिस पर्यटक से कनेक्ट हो जाएगी। पर्यटक को समस्या संबंधी विकल्प पूछे जाएंगे और जीपीएस लोकेशन ली जाएगी। पर्यटक द्वारा यह जानकारी साझा करते ही एआई चैटबॉट को संचालित कर रहा पुलिस कर्मी संबंधित थाने, पेट्रोलिंग टीम और इमरजेंसी सर्विसेज को सूचना देगा।
समस्याओं को इन विकल्पों में बांटा है : विकल्पों में से अपनी आवश्यकता के अनुसार नंबर दर्ज करना होगा
आपातकालीन सेवाएँ
- तत्काल सहायता
- एसओएस / हेल्पलाइन नंबर
- महिला सुरक्षा सूचना
घटना की रिपोर्ट / सूचना
- चेन स्नैचिंग सूचना
- आग लगने की घटना
- डूबने की घटना
- संदिग्ध गतिविधि सूचना
- दुर्घटना सूचना
- यातायात सूचना
- सूचनात्मक सेवाएँ
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

