Site iconSite icon AR Live News

कई ट्रेनों के मार्गों में बदलाव : मुंबई में भारी बारिश और भूस्खलन

monsoon update Mumbai Heavy Rain Train Route Diversionmonsoon update Mumbai Heavy Rain Train Route Diversion

उदयपुर | एआर लाइव न्यूज | महाराष्ट्र में लगातार हो रही भारी बारिश और मुंबई क्षेत्र में हुए भूस्खलन का असर रेल यातायात पर भी देखने को मिला है। पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीजन में अत्यधिक जलभराव तथा मध्य रेलवे के मुंबई डिवीजन के दक्षिण-पूर्व घाट सेक्शन में भूस्खलन के कारण कई लंबी दूरी की ट्रेनों के मार्गों में अस्थायी परिवर्तन किया गया है। | Mumbai Heavy Rain | Mumbai Heavy Rain Train Route Diversion

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा और रेल संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को वैकल्पिक मार्ग से संचालित करने का निर्णय लिया है। | Mumbai Heavy Rain news | Mumbai Heavy Rain Train Route Diversion | Indian Railways updates

1. गाड़ी संख्या 20495, जोधपुर–हड़पसर एक्सप्रेस
6 जुलाई 2026 को जोधपुर से रवाना हुई यह ट्रेन अब सूरत – पालधी – जलगांव – मनमाड – दौंड कार्ड केबिन होकर संचालित होगी।

2. गाड़ी संख्या 19667, उदयपुर सिटी–मैसूर एक्सप्रेस
6 जुलाई 2026 को उदयपुर सिटी से प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन सूरत – पालधी – जलगांव – मनमाड – दौंड कार्ड केबिन – पुणे मार्ग से चलेगी।

3. गाड़ी संख्या 06282, मदार जंक्शन–मैसूर स्पेशल
6 जुलाई 2026 को मदार जंक्शन से रवाना हुई यह स्पेशल ट्रेन सूरत – पालधी – जलगांव – मनमाड – दौंड कार्ड केबिन – पुणे होकर संचालित होगी।

4. गाड़ी संख्या 22497, श्रीगंगानगर–तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस
6 जुलाई 2026 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करने वाली यह ट्रेन सूरत – पालधी – जलगांव – मनमाड – दौंड कार्ड केबिन – पुणे मार्ग से अपनी यात्रा पूरी करेगी।

5. गाड़ी संख्या 14805, यशवंतपुर–बाड़मेर एक्सप्रेस
6 जुलाई 2026 को यशवंतपुर से रवाना हुई यह ट्रेन दौंड – मनमाड – जलगांव – पालधी – सूरत होकर संचालित की जाएगी।

यात्रियों से रेलवे की अपील

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की नवीनतम स्थिति और समय-सारणी की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या रेलवे हेल्पलाइन से प्राप्त करने की अपील की है। मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए रेल संचालन में आवश्यकतानुसार आगे भी बदलाव किए जा सकते हैं। | monsoon update Mumbai Heavy Rain Train Route Diversion

Railway News Hindi | Train Diversion July 2026 | Mumbai Rain News | Mumbai Heavy Rain | Mumbai Heavy Rain news | Mumbai Landslide | North Western RailwayRailway News | Jodhpur-Hadapsar Express | Udaipur-Mysuru Train | Maharashtra Rain

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version