Site icon AR Live News

उदयपुर में डेढ़ इंच और गोगुंदा में दो इंच बारिश

Weather Update

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में मानसून सक्रिय हो गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के कई जिलों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। उदयपुर शहर में 39 मिलीमीटर (करीब डेढ़ इंच) जबकि गोगुंदा में 48 मिलीमीटर (करीब दो इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग ने आगामी चार से पांच दिनों तक उदयपुर संभाग सहित पूर्वी राजस्थान में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना जताई है। | Udaipur Rain News | Udaipur Weather Update

मौसम विभाग के अनुसार 6 जुलाई को उदयपुर, कोटा, अजमेर, भरतपुर, बीकानेर, जोधपुर और जयपुर संभाग के कई क्षेत्रों में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। वहीं उदयपुर और कोटा संभाग के कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। | Udaipur rainfall news

विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 6 से 9 जुलाई के बीच दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी राजस्थान, विशेषकर उदयपुर और कोटा संभाग में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश होने की संभावना है। 10 जुलाई के बाद राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में कमी आने की उम्मीद है। | udaipur monsoon update 2026 | latest news udaipur monsoon 2026

पूर्वी भारत में बना डिप्रेशन रविवार को दक्षिण-पूर्वी झारखंड और उत्तरी उड़ीसा के आसपास पहुंच गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह सिस्टम अगले 24 घंटों में दक्षिणी झारखंड, उत्तरी उड़ीसा और छत्तीसगढ़ होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगा। इसके प्रभाव से राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में अगले 4 से 5 दिन तक मानसून सक्रिय रहेगा और कई स्थानों पर हल्की से मध्यम तथा कहीं-कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। | Rajasthan weather update | udaipur latest news monsoon

पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। प्रमुख आंकड़े इस प्रकार हैं—

उदयपुर संभाग में दर्ज प्रमुख वर्षा आंकड़े—

Udaipur Rain News | Udaipur rainfall | Rajasthan weather update | Rajasthan monsoon Heavy rainfall in Udaipur IMD Rajasthan forecast Udaipur weather today | udaipur monsoon update 2026 | latest news udaipur monsoon | latest update udaipur monsoon

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version