Site iconSite icon AR Live News

हवाला कारोबारी को लूटने आया बदमाश अवैध पिस्टल सहित गिरफ्तार

udaipur sukher police arrest criminal with illegal pistol before robberyudaipur sukher police arrest criminal with illegal pistol before robbery

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। सुखेर थाना पुलिस ने होटल, ढाबों और सरायों की छापेमारी अभियान के दौरान एक कुख्यात अपराधी को धरदबोचा है। आरोपी उदयपुर हवाला कारोबारी द्वारा ट्रांसपोर्ट किए जाने वाले सोने-चांदी और नगदी की लूट की फिराक में आया था। गुजरात में यह पूर्व में भी इस तरह की वारदातें कर चुका है, वहां जमानत पर छूटने के बाद ऐसी ही वारदात को अंजाम देने उदयपुर आया था और भीलों के बेदला स्थित विराज विला में रूका हुआ था। | udaipur crime news | udaipur sukher police arrest criminal with illegal pistol before robbery

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर सुखेर पुलिस ने विराज विला पर छापेमारी कर कुराबड़ निवासी प्रताप सिंह (27) पुत्र केसरसिंह सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल, मैगजीन और 5 जिन्दा कारतस बरामद किए हैं।

थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में उदयपुर के देबारी पेट्रोल पम्प पर लूट, जालोर में चोरी व लूट, गुजरात के नरोडा, अहमदाबाद, हिम्मतनगर, पालनपुर, चाणस्मा पाटन, मेहसाणा सहित शहरों के विभिन्न थानों में सोने-चांदी के हवाला व्यापारियो से लूट एवं डकैती और हथियार तस्करी के प्रकरण दर्ज हैं।

आरोपी दो महीने पहले ही अहमदाबाद की जेल से रिहा होकर आया है। आरोपी ज्यादातर सोने-चांदी व कैश के हवाला कारोबारियों की रैकी कर ट्रांसपोर्ट के दौरान उनके साथ लूट-डकैती की वारदातें करने का आदि है, मुखबीर की सूचना के अनुसार आरोपी उदयपुर भी इसी मंशा से आया था। वह कोई वारदात करता, इससे पहले पुलिस ने उसे धरदबोचा।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version