Site iconSite icon AR Live News

पीएम मोदी बोले,भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रिफाइनरी क्षमता वाला देश बन चुका

PM Modi inaugurates HPCL Rajasthan Refinery in PachpadraPM Modi inaugurates HPCL Rajasthan Refinery in Pachpadra

बालोतरा, एआर लाइव न्यूज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी का लोकार्पण करते हुए कहा कि भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रिफाइनरी क्षमता वाला देश बन चुका है और आने वाले वर्षों में यह क्षमता और बढ़ेगी। | PM Modi inaugurates HPCL Rajasthan Refinery in Pachpadra |

प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर ₹1.05 लाख करोड़ से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह रिफाइनरी देश की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के साथ-साथ हजारों लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी उपलब्ध कराएगी। | Balotra news HPCL refinery inauguration | Jaipur Metro Phase-2 News

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजस्थान की धरती से भारत ने विकसित और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि दो महीने पहले हुई दुर्घटना के बावजूद रिकॉर्ड समय में परियोजना को पूरा करना नए भारत की कार्यसंस्कृति और संकल्प का उदाहरण है। | HPCL Rajasthan Refinery inauguration Pachpadra balotra

उन्होंने कहा कि “चुनौती कितनी भी बड़ी क्यों न हो, नया भारत अपने संकल्पों से पीछे नहीं हटता और विकास की गति भी नहीं रोकता।”

प्रधानमंत्री ने पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे दुनिया 21वीं सदी के सबसे बड़े ऊर्जा संकट का सामना कर रही है। उन्होंने बताया कि युद्ध के दौरान कच्चे तेल की कीमतें 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 120 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई थीं और कई देशों में ईंधन की भारी कमी हो गई थी।

उन्होंने कहा कि भारत ने समय रहते अपनी रिफाइनरी क्षमता बढ़ाने और मित्र देशों के साथ मजबूत संबंधों के कारण इस संकट का प्रभावी ढंग से सामना किया। उन्होंने दावा किया कि भारत में न तो ईंधन की किल्लत हुई और न ही राशनिंग जैसी स्थिति बनी।

प्रधानमंत्री मोदी ने राजस्थान रिफाइनरी परियोजना को लेकर पूर्व कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में परियोजना का काम ठप पड़ा रहा। हमारी सरकार ने परियोजना को गति दी और आज इसे राष्ट्र को समर्पित किया गया है। समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे, केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सचिव डॉ. नीरज मित्तल, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और एचपीसीएल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

उन्होंने यह भी कहा कि जहां अमेरिका में पिछले 50 वर्षों में कोई नई रिफाइनरी नहीं बनी और यूरोप में रिफाइनरी क्षमता लगातार घटी है, वहीं भारत तेजी से अपनी ऊर्जा अवसंरचना का विस्तार कर रहा है।

प्रधानमंत्री ने इस दौरान कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया, जिनमें शामिल हैं—

प्रधानमंत्री ने बताया कि राजस्थान में लगभग 54 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र भी वितरित किए गए। इसके अलावा जोधपुर में नए एयरपोर्ट टर्मिनल का उद्घाटन और उड़ान योजना के नए चरण की शुरुआत भी की गई, जिससे छोटे शहरों और दूरदराज के क्षेत्रों की हवाई कनेक्टिविटी मजबूत होगी।

PM Modi Rajasthan visit | HPCL Rajasthan Refinery | Pachpadra Refinery | India refining capacity | Rajasthan development projects | Energy security India | Balotra news HPCL refinery inauguration | Rajasthan infrastructure projects | Modi latest news | Jaipur Metro Phase-2 News

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version