पेट्रोकेमिकल क्षेत्र को मिलेगी नई ताकत
जयपुर,एआर लाइव न्यूज। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई को राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में स्थापित एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (HRRL) राष्ट्र को समर्पित करेंगे। यह भारत की पहली ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल परियोजना है, जिसे देश की ऊर्जा सुरक्षा, पेट्रोकेमिकल आत्मनिर्भरता और औद्योगिक विकास की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि माना जा रहा है। | HPCL Rajasthan Refinery Pachpadra | pm modi HPCL Rajasthan Refinery Inauguration
करीब 79,459 करोड़ रुपये की लागत से विकसित इस परियोजना की क्षमता 9 मिलियन मीट्रिक टन प्रतिवर्ष (MMTPA) है। इसमें 2.4 MMTPA पेट्रोकेमिकल उत्पादन क्षमता भी शामिल है, जिससे ईंधन और पेट्रोकेमिकल उत्पादों का एकीकृत उत्पादन संभव होगा। | latest news Rajasthan Refinery Pachpadra
Highlights
- प्रधानमंत्री मोदी 4 जुलाई को पचपदरा से करेंगे राष्ट्र को समर्पित।
- भारत की पहली ग्रीनफील्ड एकीकृत रिफाइनरी-सह-पेट्रोकेमिकल परियोजना।
- 79,459 करोड़ रुपये के निवेश से विकसित।
- 9 MMTPA रिफाइनिंग और 2.4 MMTPA पेट्रोकेमिकल क्षमता।
- 17.0 नेल्सन कॉम्प्लेक्सिटी इंडेक्स के साथ विश्वस्तरीय तकनीक।
- एमएसएमई, टेक्सटाइल, पैकेजिंग और ऑटो पार्ट्स उद्योगों को मिलेगा बड़ा लाभ।
- निर्माण के दौरान 35 हजार प्रत्यक्ष और करीब 1 लाख अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित।
देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी मजबूती
हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL) और राजस्थान सरकार के संयुक्त उद्यम के रूप में विकसित यह परियोजना देश की ईंधन उत्पादन क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में आयात पर निर्भरता कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। रिफाइनरी में कच्चे तेल से विभिन्न पेट्रोलियम उत्पादों का उत्पादन पहले ही शुरू हो चुका है। | HPCL Rajasthan Refinery Pachpadra | Pachpadra Refinery PM Narendra Modi Rajasthan Visit
अत्याधुनिक तकनीक से लैस विश्वस्तरीय रिफाइनरी
यह रिफाइनरी राजस्थान के स्थानीय तथा आयातित कच्चे तेल के मिश्रण को प्रोसेस करने के लिए डिज़ाइन की गई है। इसका नेल्सन कॉम्प्लेक्सिटी इंडेक्स 17.0 है, जो इसे दुनिया की अत्याधुनिक रिफाइनरियों की श्रेणी में शामिल करता है। परियोजना में पेट्रोकेमिकल उत्पादन का हिस्सा 26 प्रतिशत से अधिक है, जिससे उच्च दक्षता और बेहतर मूल्य संवर्धन सुनिश्चित होगा।
राजस्थान के औद्योगिक विकास को मिलेगा नया आधार
रिफाइनरी परियोजना प्रदेश में विकसित होने वाले पेट्रोकेमिकल एवं प्लास्टिक पार्क के लिए आधारभूत उद्योग का कार्य करेगी। इससे एमएसएमई, पैकेजिंग, टेक्सटाइल, ऑटो पार्ट्स, एग्री-फिल्म्स और अन्य डाउनस्ट्रीम उद्योगों को नई गति मिलने की संभावना है। विशेषज्ञों के अनुसार यह परियोजना राजस्थान को पेट्रोकेमिकल निवेश का प्रमुख केंद्र बनाने में सहायक होगी।
इंजीनियरिंग का अनूठा उदाहरण
राजस्थान के रेगिस्तानी क्षेत्र में निर्मित इस मेगा प्रोजेक्ट में लगभग 1.5 करोड़ घन मीटर मिट्टी हटाई गई। निर्माण में 16 लाख घन मीटर कंक्रीट और करीब 3 लाख मीट्रिक टन स्टील का उपयोग हुआ। इसके अलावा 28 हजार किलोमीटर लंबी केबल बिछाई गई है तथा रिफाइनरी में स्थापित 125 मीटर ऊंचा कोक डोम इसकी इंजीनियरिंग क्षमता का प्रमुख आकर्षण है।
रोजगार और अर्थव्यवस्था को मिलेगा बड़ा लाभ
परियोजना के निर्माण चरण में लगभग 35 हजार लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिला, जबकि सहायक क्षेत्रों में करीब 1 लाख अप्रत्यक्ष रोजगार सृजित हुए। संचालन शुरू होने के बाद भी यह परियोजना क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था, निवेश और रोजगार के नए अवसरों को बढ़ावा देगी।
प्रधानमंत्री द्वारा रिफाइनरी के राष्ट्र को समर्पण के साथ भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता, औद्योगिक विकास और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को नई गति मिलने की उम्मीद है।
HPCL Rajasthan Refinery | latest news Rajasthan Refinery Pachpadra | Pachpadra Refinery PM Narendra Modi Rajasthan Visit | Balotra Refinery | Greenfield Integrated Refinery | Petrochemical Project India | Rajasthan Refinery News | Energy Security India, HPCL Rajasthan Refinery Inauguration \ Petrochemical Industry India
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

