Site iconSite icon AR Live News

आ गया मानसून: राजस्थान में किया प्रवेश

Rajasthan Monsoon 2026 Enters State Heavy Rain AlertRajasthan Monsoon 2026 Enters State Heavy Rain Alert

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने आखिरकार आज 2 जुलाई 2026 (गुरुवार) को आधिकारिक रूप से प्रवेश कर लिया। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार मानसून ने उदयपुर संभाग के बांसवाड़ा जिले और हाड़ौती क्षेत्र के रास्ते राज्य में दस्तक दी है। मौसम विभाग ने पहले 20 जून तक मानसून के राजस्थान पहुंचने का अनुमान जताया था, लेकिन इस वर्ष यह लगभग 12 दिन की देरी से आया है। | Rajasthan udaipur Monsoon 2026 | Rajasthan Monsoon 2026 Enters | udaipur latest news Monsoon

मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में मानसून की उत्तरी सीमा टोंक, जयपुर और अलवर से होकर गुजर रही है। अगले 2 से 3 दिनों में राज्य के अन्य हिस्सों में भी मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है। मानसून आज गुजरात के कुछ और भागों, उत्तर प्रदेश के शेष भागों, संपूर्ण दिल्ली, मध्य प्रदेश के अधिकांश भागों, हरियाणा एवं पंजाब के अधिकांश भागों में भी आगे बढ़ गया है। आगामी 2-3 दिनों के दौरान मानसून के राजस्थान के कुछ और भागों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। | Rajasthan Monsoon 2026 Enters State, Heavy Rain Alert Issued

इन संभागों में भारी बारिश की संभावना:

विशेष रूप से कोटा संभाग के कुछ जिलों में अतिभारी (Very Heavy Rain) होने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले 7 दिनों तक राजस्थान के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में मानसून सक्रिय रहेगा।

संभावित स्थिति:

भीलवाड़ा जहाजपुर 105 मिलीमीटर, जेतपुरा 92, नाहरसागर 80, फुलिया कला 72, बिजोलिया 71, टोंक टोरडीसागर 105, मालपुरा 72 और देवली में 66 और अजमेर के सावर में 99 मिलीमीटर बारिश हुई।

Rajasthan Monsoon Update| Monsoon Enters Rajasthan | udaipur Rajasthan Weather News | Heavy Rain Alert Rajasthan | IMD Rajasthan Forecast | Rajasthan Rain Alert Southwest Monsoon| Rajasthan Rajasthan Weather Today | udaipur latest news Monsoon

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version