Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान: 2-3 दिनों में मानसून की एंट्री के आसार, कई शहरों में फिर 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान

udaipur monsoon update 2026udaipur monsoon update 2026

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के लोगों को गर्मी और उमस से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून मंगलवार (30 जून 2026) को देश के कई हिस्सों में आगे बढ़ा है। अनुकूल मौसमीय परिस्थितियों के चलते अगले 2 से 3 दिनों में मानसून राजस्थान के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर सकता है। | udaipur Rajasthan Monsoon Update 2026 | Rajasthan Temperature Today

पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के पूर्वी क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति बनी रही। | latest news udaipur monsoon | udaipur live news

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून मध्य प्रदेश के कुछ और हिस्सों, छत्तीसगढ़, झारखंड और बिहार के शेष भागों, उत्तर प्रदेश के कुछ क्षेत्रों, उत्तराखंड के अधिकांश हिस्सों तथा हिमाचल प्रदेश और लद्दाख के कुछ क्षेत्रों तक पहुंच गया है। | udaipur Rajasthan Monsoon Update 2026

विभाग का कहना है कि अगले 2-3 दिनों के दौरान मानसून के उत्तर अरब सागर, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, दमन एवं दीव, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और राजस्थान के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। इसके बाद प्रदेश के कई जिलों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने और तापमान में गिरावट की संभावना है।

राजस्थान में मानसून की देरी और अपेक्षा से कम प्री-मानसून बारिश का असर अब तापमान पर दिखाई देने लगा है। प्रदेश के कई शहरों में दिन का तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। बढ़ती गर्मी के साथ लोगों को उमस भी परेशान कर रही है। | Rajasthan Temperature Today | Rajasthan udaipur Temperature heatwave

उदयपुर में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 1 डिग्री अधिक रहा।

udaipur Rajasthan Monsoon Update 2026 | Rajasthan Weather Update | Monsoon in Rajasthan | Rajasthan Rain Forecast IMD | Rajasthan Weather | Rajasthan Temperature Today | Rajasthan Heatwave | Southwest Monsoon 2026 Rajasthan Weather News |

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।








Exit mobile version