Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान मानसून अपडेट: उदयपुर संभाग में हल्की से मध्यम बारिश, नागौर में सबसे ज्यादा 63 मिमी वर्षा

monsoon rain in udaipur banswadamonsoon rain in udaipur banswada

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में दक्षिण-पश्चिम मानसून का इंतजार अभी बना हुआ है। हालांकि, पिछले 24 घंटों के दौरान उमस के बीच उदयपुर संभाग और राज्य के कुछ अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। जल संसाधन विभाग के अनुसार नागौर जिले में सबसे अधिक 63 मिलीमीटर बारिश हुई, जिससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। | udaipur Rajasthan Monsoon Update | Rajasthan Monsoon Update Rain in Udaipur Division

जल संसाधन विभाग के आंकड़ों के अनुसार:

शनिवार को उदयपुर शहर से सटे मोरवानिया और उबेश्वरजी क्षेत्र में हल्की बारिश हुई। इसवाल क्षेत्र में भी बारिश होने से क्षेत्र के लोगों को गर्मी से राहत मिली है। हालांकि शहर में उमस का असर अभी भी बना हुआ है। मानसून की देरी के कारण लोगों को बारिश का इंतजार है। | Rajasthan Monsoon Update Rain in Udaipur Division

राजस्थान में अभी तक मानसून का प्रवेश नहीं हुआ है। मौसम विभाग ने 20 जून तक मानसून के राजस्थान में प्रवेश का अनुमान लगाया था,लेकिन अभी तक मानसून राजस्थान नहीं पहुंचा है। इस कारण लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है।

मुख्य बातें

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version