Site iconSite icon AR Live News

मानसून का बड़ा अपडेट: गुजरात और मध्यप्रदेश में पहुंचा मानसून

Monsoon Update 2026 Monsoon Reaches Gujarat & MP Heavy Rain MumbaiMonsoon Update 2026 Monsoon Reaches Gujarat & MP Heavy Rain Mumbai

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने देश के कई हिस्सों में रफ्तार पकड़ ली है। 13 दिन की देरी के बाद मुंबई में मानसून की एंट्री होते ही भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। बीती रात मुंबई के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश हुई, जिससे जलभराव और यातायात प्रभावित हुआ। आज 24 जून 2026 को मानसून गुजरात और मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों में भी पहुंच गया है। इसके बाद राजस्थान में मानसून के जल्द प्रवेश की संभावना बढ़ गई है। | Monsoon Update 2026 udaipur rajasthan | udaipur latest news monsoon

मौसम विभाग के अनुसार, 24 जून 2026 को दक्षिण-पश्चिम मानसून उत्तर-पूर्वी अरब सागर, गुजरात, मध्यप्रदेश के कुछ हिस्सों, महाराष्ट्र के शेष भागों तथा छत्तीसगढ़ और झारखंड के अतिरिक्त क्षेत्रों में आगे बढ़ गया है।

अगले 2 से 3 दिनों में मानसून गुजरात, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के कई अन्य हिस्सों में तेजी से आगे बढ़ सकता है। इसके बाद उत्तराखंड और उत्तर भारत के अन्य क्षेत्रों में भी मानसून सक्रिय होने की संभावना है। | Monsoon enters Gujarat and Madhya Pradesh | Southwest Monsoon Latest News

पूरे महाराष्ट्र में मानसून पहुंच चुका है। मुंबई में मानसून की दस्तक के साथ ही भारी बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। बीती रात शहर के कई हिस्सों में करीब 200 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। वसई (पालघर) 290 व कोलाबा में 250, सांताक्रूज़ 220, पालघर 180 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इनके अलावा भी कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई। | Mumbai heavy rainfall

लगातार बारिश के कारण कई इलाकों में जलभराव हो गया, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ जगह अंडरपास पानी से भर गए, जिसके चलते वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। शहर के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी देखने को मिली।

राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 24 जून से 29 जून के बीच पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है।

इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। Rajasthan Monsoon Forecast

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, यदि वर्तमान परिस्थितियां अनुकूल बनी रहती हैं तो अगले कुछ दिनों में मानसून मेवाड़-हाड़ौती के रास्ते राजस्थान में प्रवेश कर सकता है। हालांकि इस वर्ष मानसून सामान्य तिथि की तुलना में देरी से आगे बढ़ रहा है।

Monsoon Update 2026 udaipur rajasthan | Rajasthan Rain Alert | Mumbai heavy rainfall | udaipur live news | udaipur latest news monsoon | Monsoon enters Gujarat and Madhya Pradesh

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।






Exit mobile version