Site iconSite icon AR Live News

एक दिन में 7 वारदातें करने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, दो नाबालिग डिटेन

udaipur-snatching-gang-busted-savina-police-arrested-three-accusedudaipur-snatching-gang-busted-savina-police-arrested-three-accused

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर पुलिस ने शहर में लगातार हो रही मोबाइल, पर्स और बैग झपटमारी (स्नैचिंग) की वारदातों का खुलासा करते हुए 17 से 20 साल के लड़कों की गैग का खुलासा किया है। पुलिस थाना सविना की विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए गैंग के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो अपचारी (नाबालिग) को डिटेन किया गया है। आरोपियों ने पूछताछ में शहर के विभिन्न क्षेत्रों में हुई 10 वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है। जिसमें सात वारदातें तो आरोपियों ने एक ही दिन में 15 जून को की थीं।

पुलिस अधीक्षक डॉ. अमृता दुहन के निर्देश पर शहर में चेन स्नैचिंग, मोबाइल और पर्स छीनने जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश ओझा और नगर पूर्व वृत्ताधिकारी छवि शर्मा के सुपरविजन में सविना थाना प्रभारी गजवीर सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने ह्यूमन इंटेलिजेंस, आसूचना और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर गैंग का खुलासा किया है।

  1. आर्मी एरिया के आगे गोवर्धनविलास की तरफ स्कुटी पर जा रही महिला का पर्स छिनना
  2. सेक्टर 14 के पास स्कुटी पर जा रही दो महिलाओ से पर्स छिनना।
  3. चेतक सर्कल के पास पैदल जा रहे एक आदमी के हाथ से फोन छिननां।
  4. रामपुरा में बाइक के पीछे बैठी महिला से बैग छिनना।
  5. उदियापोल पर पैदल जा रहे लडके से मोबाइल छिनना।
  6. गोवर्धनविलास क्षैत्र में स्कुटी पर जाती हुई लडकी से बैग छिनना।
  7. गोवर्धनविलास क्षैत्र में पैदल जाते लडके से मोबाइल छिनना
  1. उदियापोल पर स्कूटी सवार लडकी से बैग छिनना।
  2. गोवर्धनविलास क्षैत्र में पैदल जा रहे लडके से एक मोबाइल छिनना।
  3. सेक्टर 11 में एक पल्सर मोटरसाइकिल चोरी करना।

गिरफ्ताशुदा अभियुक्तगणों से अनुसंधान जारी है। जिनसे उक्त वारदातों के अलावा भी अन्य घटनाओं के खुलासे की संम्भावना है।

पुलिस जांच में सामने आया कि सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं और मौज-मस्ती व शराब पार्टी के लिए पैसे जुटाने के उद्देश्य से अपराध करते थे। आरोपी शाम के समय गांव (झाड़ोल) से मोटरसाइकिल पर उदयपुर आते और एक ही दिन में लगातार पर्स स्नैचिंग या मोबाइल स्नैचिंग की चार-पांच घटनाओं को वारदातें कर वापस गांव लौट जाते थे। udaipur-snatching-gang-busted-savina-police-arrested-three-accused

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं

Exit mobile version