Site iconSite icon AR Live News

यूडीए की मंशा पर सवाल उठे तो आज फिर चलाए बुलडोजर

uda latest news demolish illegal buildings near shilpgram udaipuruda latest news demolish illegal buildings near shilpgram udaipur

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने सोमवार को शिल्पग्राम के पीछे राजस्व ग्राम हवालाखुर्द में सरकारी जमीन से अवैध निर्माण ध्वस्त किए। पिछले दिनों ही यहां करीब 50 करोड़ की सरकारी जमीन अवैध कब्जों से मुक्त करवाई थी। यहां पर सरकारी जमीनों पर कब्जे के इस खेल में भूमाफियाओं के साथ उदयपुर के कुछ पुलिस अधिकारियों और राजनीतिक पार्टियों से जुड़े लोगों की संदिग्ध भूमिका होने की बात भी सामने आयी थी। | uda latest news demolish illegal buildings near shilpgram udaipur | uda demolish illegal building near Shilpgram udaipur

यूडीए आयुक्त अभिषेक खन्ना के निर्देश पर 2 जून 2026 को राजस्व ग्राम हवालाखुर्द में बड़े बड़े अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाए थे। उस दिन कुल 175000 हजार वर्गफीट भूमि कब्जा मुक्त करवाई थी जिसकी वर्तमान बाजार मूल्य करीब 50 करोड़ रूपये है। उस दौरान यूडीए ने कार्रवाई तो की लेकिन कुछ बड़े माफियाओं के निर्माण ध्वस्त नहीं किए थे। यूडीए की इस मंशा पर सवाल उठने पर आज सोमवार को एक बार फिर यूडीए की तहसील शाखा की टीम उसी हवालाखुर्द गांव में पहुंची और सरकारी जमीन पर जो बड़े अवैध पक्के निर्माण बच गए थे उन पर बुलडोजर चलाकर उनको ध्वस्त कर दिया। | UDA demolished illegal construction

लेकिन आज की कार्रवाई के दौरान भी माफिया के बड़े अवैध निर्माण को यूडीए की टीम ने छुआ तक नहीं है। धोखाधड़ी का शिकार हुए ग्रामीण इस संबंध में कलेक्टर, यूडीए आयुक्त को शिकायत कर चुके हैं, सवाल है कि यूडीए टीम माफिया के अवैध आलीशान मकान को जमींदोज करने से क्यों डर रही है, जबकि उसके पास के अवैध निर्माण तोड़ने यूडीए का बुलडोजर चल रहा है

माफियाओं के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाने से क्यों डर रहा है यूडीए ?

आज की कार्रवाई में जो अवैध निर्माण ध्वस्त किए,ये अवैध निर्माण भी इतने बड़े थे कि आम आदमी के बस की बात नहीं कि सरकारी जमीन पर कब्जे कर इतना बड़ा निर्माण कर ले। एक सवाल अभी भी उठ रहा है कि यूडीए करोड़ों की सरकारी जमीनों पर कब्जे करने वाले माफियाओं के खिलाफ पुलिस में केस दर्ज करवाने से क्यों डर रहा है। यूडीए की इसी कमजोरी का फायदा उठाकर भूमाफिया करोड़ों की सरकारी जमीनों पर कब्जे किए जा रहे है।

यह भी पढ़े: उदयपुर में जिसको मौका लगे वह सरकारी जमीनों पर कर रहा कब्जा

ar live news | encroachment on government land udaipur | latest news udaipur UDA | News udaipur| UDA udaipur news| udaipur uda demolish illegal buildings encroachment on government land near shilpgram udaipur|

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version