उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। गीतांजलि हॉस्पिटल ने मेडिकल पार्टनर के रूप में लव यू पापा कार्यक्रम में सहभागिता निभाते हुए पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक चेतना, प्रतिभा सम्मान और पिताओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि वनाधिकारी राजकुमार जैन ने परिवारों को जोड़ने वाले ऐसे आयोजनों की आवश्यकता बताई, वहीं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक रांका ने आयोजन की सराहना करते हुए सहयोग का आश्वासन दिया। Geetanjali Hospital celebrates father’s day with “Love You Papa” campaign
इस अवसर पर गीतांजलि हॉस्पिटल की ओर से पिताओं के स्वास्थ्य के प्रति विशेष संदेश भी साझा किया गया। गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के कार्डियक सर्जरी विभाग से डॉ. संजय गांधी ने कहा कि परिवार की जिम्मेदारियां निभाते-निभाते पिता अक्सर अपने स्वास्थ्य को पीछे छोड़ देते हैं, जबकि समय पर स्वास्थ्य जांच और निवारक स्क्रीनिंग कई गंभीर बीमारियों से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है।
कार्यक्रम में गीतांजलि फर्टिलिटी सेंटर विभागाध्यक्ष डॉ. पूजा गांधी ने पिताओं के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व पर भी संदेश दिया गया। इसमें प्रोस्टेट जांच, लिवर फंक्शन टेस्ट, घुटनों एवं हड्डियों की जांच, डायबिटीज स्क्रीनिंग, थायरॉयड जांच, त्वचा स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र जांच, दंत परीक्षण, कैंसर स्क्रीनिंग, किडनी प्रोफाइल जांच तथा मस्तिष्क एवं तंत्रिका स्वास्थ्य जांच जैसी निवारक जांचों को बढ़ती उम्र में विशेष रूप से उपयोगी बताया गया।

