Site iconSite icon AR Live News

डरा रही मानसून की देरी: आज राजस्थान में प्रवेश करना था, जून अंत तक भी आना मुश्किल

udaipur live news monsoon 2026udaipur live news monsoon 2026

देवेंद्र शर्मा, उदयपुर (एआर लाइव न्यूज)। मौसम विभाग ने इस साल देश में मानसून के कमजोर रहने के संकेत दिए थे, वह स्थिति बनती नजर आ रही है। इस सीजन में अब तक मानसून न केवल बहुत धीमी गति से आगे बढ़ा है बल्कि जिन क्षेत्रों में मानसून पहुंच चुका है उन क्षेत्रों में भी उस स्तर की मानसूनी बारिश होती नजर नहीं आ रही है, जितनी आम तौर पर मानसून आने के बाद होती है। पूरे भारत में मानसून की गति धीमी और सुस्त बनी होने के साथ ही अब तक देश भर में 40 प्रतिशत बारिश कम हुई है। मध्य भारत में 63 प्रतिशत बारिश कम हुई है जबकि पूर्व और उत्तर-पूर्व भारत में 46 प्रतिशत कम बारिश हुई है। कहीं न कहीं ये आंकड़े डरा रहे है। | udaipur latest news Monsoon | Rajasthan Monsoon Delay 2026 | udaipur live news monsoon 2026

भारत मौसम विभाग (IMD) ने इस साल आज यानी 20 जून तक मानसून के राजस्थान में प्रवेश करने और 25 जून तक पूरे मेवाड़ में छाने का पूर्वानुमान लगाया था, लेकिन मानसून राजस्थान की सीमा के आसपास भी नहीं पहुंचा है। मानूसन देश के पूर्वी हिस्से में 8 जून से एक ही स्थान पर अटका हुआ है। अभी तक मानसून ने महाराष्ट्र के पूरे हिस्से को भी कवर नहीं किया है। इसके चलते मध्यप्रदेश और गुजरात में भी मानसून के आने को लेकर इंतजार बढ़ता जा रहा है। ऐसी ही स्थिति छत्तीसगढ़ की है। जब तक ये हिस्से पूरी तरह से मानसून से कवर नहीं हो जाते तब तक मानसून के राजस्थान में प्रवेश की उम्मीद करना बेकार है। आमतौर पर मानसून मेवाड़ और हाड़ौती के रास्ते राजस्थान में प्रवेश करता है।

मानसून की रफ्तार धीमी क्यों पड़ी?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस वर्ष मानसून के कमजोर पड़ने के दो प्रमुख कारण हैं:

  1. बंगाल की खाड़ी में मजबूत मौसम प्रणालियों का अभाव।
  2. पश्चिमी तट के साथ सक्रिय मौसमी गर्त (Monsoon Trough) का कमजोर होना।

सैटेलाइट आंकड़ों के आधार पर अगले एक सप्ताह तक मानसून की प्रगति धीमी रहने की संभावना जताई जा रही है। 25 जून के बाद स्थिति में कुछ सुधार संभव है, यदि बंगाल की खाड़ी में नया सर्कुलेशन विकसित होता है। | Rajasthan Weather News | udaipur monsoon 2026 news

मौसम विभाग द्वारा आज 20 जून को जारी पूर्वानुमान अनुसार 23 जून 2026 के आसपास महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों तथा छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के और आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल हैं। इससे लगता है कि इस महीने के अंत तक मानसून के राजस्थान में प्रवेश की संभावना बहुत ही कम है।

राजस्थान का मौसम: अगले 4 दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी 24 घंटों में बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर, अजमेर संभाग के कुछ भागों में तेज आंधी के साथ कहीं-कहीं मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। जोधपुर, उदयपुर व कोटा संभाग में भी कहीं-कहीं हल्की मध्यम आंधी चलने व बारिश की संभावना है। बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में 21 से 24 जून को भी मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। हालांकि, दक्षिणी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी दिनों में बारिश की गतिविधियों में कमी रहने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में उदयपुर संभाग सहित राजस्थान में कहीं कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई।

इस मानसून सीजन में अब तक देश में औसतन 40 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

विशेषज्ञ इसे कृषि और जल संसाधनों के लिए चिंता का विषय मान रहे हैं।

यह भी पढ़े: मौसम विभाग पहले ही जता चुका चिंता

When will monsoon arrive in Rajasthan in 2026? | Why is monsoon delayed in Rajasthan? | Rajasthan monsoon latest update June 2026 | IMD monsoon forecast for Rajasthan | Southwest monsoon progress in India 2026 | Rajasthan weather forecast and monsoon news | udaipur monsoon 2026 news

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version