Site iconSite icon AR Live News

कलेक्टर मदार नहर की हालत देख दंग रह गए, अफसरों की लगाई फटकार

Udaipur Collector Inspects Madar naharUdaipur Collector Inspects Madar nahar

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। एआर लाइव न्यूज की खबर के बाद आज शुक्रवार को जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना (कार्यवाहक आयुक्त यूडीए) सहित जिम्मेदार अफसरों को लेकर मदार नहर की हकीकत देखने मौके पर जा पहुंचे। कलेक्टर ने नहर में जगह-जगह गिर रहे सीवर, कीचड़ और कूड़े के ढेर देखकर जिम्मेदारों को खूब फटकार लगाई। | Udaipur Collector Inspects Madar nahar

जिला कलेक्टर ने बड़गांव क्षेत्र में मदार नहर के हालत देख अफसरों को फटकार लगाते हुए कहा कि नहर की सफाई का काम अब तक हो जाना चाहिए था, लेकिन मानसून आने का समय होने तक भी नहीं हुई। यह लापरवाही है। उन्होंने कहा कि मानसून जल्द ही आने वाला है इसके बावजूद नहर की सफाई कार्य अपेक्षित गति से नहीं हो रहा है।

गौरतलब है कि एआर लाइव न्यूज ने खबर के जरिए गुरूवार को फतहसागर को भरने वाली मदार नहर की दुर्दशा की तरफ जिम्मेदारों का ध्यान दिलाया था।

कलेक्टर जब मौके पर पहुंचे तो जल संसाधन विभाग के कुछ कर्मचारी नहर में सूखे पत्ते हटाते दिखायी दिए। यह देखकर कलेक्टर ने जल संसाधन विभाग के अफसरों को इस बात के लिए भी फटकार लगाई कि उनके जिम्मे वाले एरिया में जिस जगह कीचड़, गंदगी ज्यादा पड़ी, वहां तो नहर की सफाई नहीं करवा रहे और जहां पेड़ों के पत्ते पड़े हुए, उनको साफ करवाया जा रहा। कलेक्टर ने कहा कि इससे फतेहसागर को जायदा नुकसान नहीं होने वाला। नुकसान तो इस गंदगी से होगा, जो बारिश के पानी से साथ बहकर झील में जाएगी

जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने कहा कि मदार नहर शहर की महत्वपूर्ण जल संरचनाओं में से एक है तथा वर्षा ऋतु से पूर्व इसकी समुचित सफाई अत्यंत आवश्यक है, ताकि बरसात के दौरान जल प्रवाह बाधित न हो और फतहसागर तक साफ पानी पहुंच सके।

अधिकारियों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर नहर की सफाई कार्य बारिश से पहले पूर्ण करने गंभीरता से लेना चाहिए। निगम क्षेत्र में नहर की सफाई पर कलेक्टर ने संतोष जताया। udaipur-collector-inspects-madar-nahar-slams-officials-over-dirt-and-sewage

Udaipur news, Madar Canal Udaipur, Udaipur Collector inspection, Gaurav Agrawal, sewage in canal, monsoon cleaning, Fateh Sagar Lake

क्लिक कर यह भी पढ़ें: एआर लाइव न्यूज ने खबर के जरिए मदार नहर में गिरते सीवर और गंदगी की तस्वीर दिखाकर प्रशासन का इस ओर ध्यान दिलाया था।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version