महाराणा प्रताप जयंती पर मेवाड़ ने महाराणा प्रताप को किया नमन : हल्दीघाटी युद्ध की 450वीं वर्षगांठ पर गांधी ग्राउंड में हुई राष्ट्र चेतना संकल्प सभा
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। वीरशिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर बुधवार को उदयपुर में मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्यों के साथ ही आमजन ने मोती मगरी स्थित महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। शहर में निकली शोभायात्रा में भी जोश नजर आया। आज ही हल्दीघाटी युद्ध की 450वीं वर्षगांठ पर शहर के गांधी ग्राउंड में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने राष्ट्र चेतना संकल्प सभा को संबोधित किया। सभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित कई राजस्थान सरकार के कई मंत्री भी मौजूद रहे। | maharana pratap jayanti 2026 udaipur latest news | Mohan Bhagwat on Haldighati War Maharana Pratap Victory | udaipur latest news | Mohan Bhagwat on Haldighati War Maharana Pratap Victory
मोती मगरी पर मेवाड़वासियों ने महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित पर किया नमन
आज सुबह फतहसागर झील किनारे स्थित मोती मगरी पर मेवाड़वासियों ने महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्यों विश्वराज सिंह मेवाड़ और लक्ष्यराजसिंह मेवाड़ ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद वर्षाें से चली आ रही परंपरा अनुसार मोतीमगरी प्रताप स्मारक से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गाें से होते हुए टाउनहॉल पहुंची और यहां सुखाड़िया रंगमंच पर सभा हुई। | Maharana Pratap Jayanti and the 450th anniversary of the historic battle in udaipur | rss chief rashtra chetna sankalp sabha in udaipur
हल्दीघाटी युद्ध को लेंकर इतिहासकारों ने सिर्फ एक नैरेटिव गढ़ा है: मोहन भागवत
उदयपुर शहर के गांधी ग्राउंड में राष्ट्र चेतना संकल्प सभा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि हल्दीघाटी के युद्ध में विजय सिर्फ और सिर्फ महाराणा प्रताप की हुई थी। इतिहासकारों ने हल्दीघाटी के युद्ध को लेकर सिर्फ एक नैरेटिव गढ़ा है। हल्दीघाटी युद्ध में विजय महाराणा प्रताप की हुई थी, भारत के पक्ष से लड़ने वाले लोगों की विजय ही हुई यह तो बहुत स्पष्ट है, लेकिन तथ्य उसके विपरित है। मोहन भागवत ने सवाल उठाया कि पहले ही हमले में मुगलों को स्थान छोड़कर पीछे जाना पड़ा। तो विजय किसकी हुई ?। महाराणा प्रताप की वीरता के सामने मुगलों की सेना युद्ध के मैदान से भाग खड़ी हुई थी।
भागवत ने हल्दीघाटी युद्ध के इतिहासकारों पर किया कटाक्ष
मोहन भागवत ने हल्दीघाटी युद्ध को लेकर इतिहास लिखने वालों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इतिहासकारों ने तो तथ्यों के बिल्कुल विपरीत जाकर इतिहास लिखा है। हकीकत यह है कि इस युद्ध में विजय महाराणा प्रताप की हुई। हल्दीघाटी के युद्ध में केवल प्रताप या उनकी सेना नहीं, बल्कि वहां पूरा समाज एकजुट होकर लड़ा था।
दूनिया में कहीं पर अकबर की जयंती मनाते हैं क्या?
मोहन भागवत ने कहा कि आज हम महाराणा प्रताप की जयंती मनाते हैं। दूनिया में कहीं पर आपने सुना है कि अकबर की जयंती होती है। तो जीता कौन है ?। हल्दीघाटी के युद्ध में विजय किसकी हुई यह कोई शंका की बात है क्या ?। साफ है कि हल्दीघाटी में महाराणा प्रताप जीते हैं। हालांकि यह बात अलग है कि सेना और शस़्त्रों को सामर्थ्य देखेंगे तो अकबर का पलड़ा भारी था, लेकिन जो उसके पास नहीं था वह इनके( महाराणा प्रताप ) पास था। मुगल मेवाड़ से टकराए बार-बार, लेकिन कभी भी मेवाड़ की स्वतंत्रता पर आंच लाने की ताकत उनकी दिखी नहीं। हर बार वापस जाना पड़ा।
| Maharana Pratap Jayanti 2026 | real time news udaipur | rss chief mohan bhagwat in udaipur | rashtra chetna sankalp sabha | Haldighati Battle 450th Anniversary | maharana pratap jayanti 2026 udaipur | udaipur live news | | udaipur news | breaking news udaipur rajasthan
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

