Site icon AR Live News

हिस्ट्रीशीटर रोहित श्रीमाली के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

udaipur UDA demolish encroachment history sheeter Rohit Shrimali

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने बड़गांव क्षेत्र के रामगिरी के पास बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर रोहिताश उर्फ रोहित श्रीमाली के अवैध कब्जे से करीब 75 हजार वर्गफीट सरकारी भूमि मुक्त करवाई है। अधिकारियों के अनुसार मुक्त कराई गई भूमि का वर्तमान बाजार मूल्य लगभग 35 करोड़ रुपये है। | udaipur UDA Removes Illegal Encroachment Worth 35 Crore in Udaipur | UDA removed illegal encroachment of history-sheeter Rohit Shrimali near badgaon ramgiri udaipur

यूडीए आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि उदयपुर पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. अमृता दुहन द्वारा हार्डकोर अपराधियों के सरकारी जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल को पत्र भेजा गया था। इसके बाद यूडीए ने संबंधित भूमि की जांच शुरू की। | udaipur UDA demolish encroachment history-sheeter Rohit Shrimali

आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि जांच के दौरान पाया गया कि बड़गांव क्षेत्र स्थित राजस्व ग्राम चिकलवास की आराजी संख्या 3070, 3071, 3073 और 3075 की भूमि, जो नगर विकास प्रन्यास (यूडीए) के नाम दर्ज है, उस पर रोहिताश उर्फ रोहित श्रीमाली द्वारा अवैध अतिक्रमण किया गया था। | udaipur UDA demolish encroachment news badgaon ramgiri revenue village chikalwas

अतिक्रमी को यूडीए ने भूमि पर मालिकाना हक साबित करने के लिए नोटिस जारी किया। निर्धारित समय में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर प्राधिकरण ने बुलडोजर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण और कब्जे को हटाया तथा पूरी भूमि को पुनः सरकारी कब्जे में ले लिया। | Hard-core criminal encroachment crackdown in udaipur

एसपी और कलेक्टर की सख्ती का असर

प्रशासनिक अधिकारियों का मानना है कि पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त कार्रवाई से भूमाफियाओं और अपराधियों द्वारा सरकारी जमीनों पर किए जा रहे अवैध कब्जों पर प्रभावी अंकुश लगेगा। यह कार्रवाई आमजन के बीच भी एक मजबूत संदेश के रूप में देखी जा रही है।

यूडीए ने अन्य हार्डकोर हिस्ट्रीशीटरों और भूमाफियाओं द्वारा सरकारी जमीनों पर किए गए अवैध कब्जों की सूची तैयार करना शुरू कर दिया है। आने वाले समय में ऐसे कई मामलों में बुलडोजर कार्रवाई देखने को मिल सकती है।

मुख्य बिंदु

Udaipur land mafia crackdown | Udaipur UDA action revenue village chikalwas | Rohit Shrimali encroachment case Udaipur UDA | History-sheeter Rohit Shrimali encroachment in Udaipur

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version