शहर में निकलेगी शोभायात्रा: गांधी ग्राउंड और प्रताप गौरव केंद्र नो-फ्लाई जोन घोषित
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। मेवाड़ की शौर्य परंपरा के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती पर उदयपुर में भव्य आयोजन होंगे। इस वर्ष जयंती समारोह का महत्व इसलिए भी बढ़ गया है क्योंकि हल्दीघाटी युद्ध की 450वीं वर्षगांठ भी मनाई जा रही है। शहर में शोभायात्रा, पुष्पांजलि कार्यक्रम और राष्ट्र चेतना संकल्प सभा सहित कई आयोजन आयोजित किए जाएंगे। | Mohan Bhagwat Udaipur Visit Maharana Pratap Jayanti | udaipur live news | udaipur latest news
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक डॉ. मोहनराव भागवत 16 जून मंगलवार शाम उदयपुर पहुंचें। वे प्रताप गौरव केंद्र में रात्रि विश्राम के बाद 17 जून बुधवार सुबह गांधी ग्राउंड में आयोजित राष्ट्र चेतना संकल्प सभा को संबोधित करेंगे। महाराणा प्रताप जयंती के मुख्य आयोजन के तहत बुधवार को उदयपुर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहीं गोगुंदा स्थित महाराणा प्रताप की राजतिलक स्थली पर आयोजित कार्यक्रम में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला शामिल हुए। उन्होंने गोगुंदा में राजतिलक स्थली पर महाराणा प्रताप को नमन किया। इस अवसर पर गोगुंदा में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बिरला ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन स्वाभिमान, अदम्य साहस और मातृभूमि के लिए उनका संघर्ष राजस्थान ही नहीं, बल्कि संपूर्ण भारत और विश्व के लिए प्रेरणादायी है।
प्रताप की धरती मेवाड़ के लोगों में सेवा भाव हमेशा नजर आता: ओम बिरला
महाराणा प्रताप जंयती समारोह में भाग लेने उदयपुर पहुंचे लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा है कि मेवाड़ स्वाभिमानी गौरव और वीरता की महान धरती है। यहां के लोगों में सेवा का अक्षुण्ण भाव रहता है और सेवा के साथ अनुशासन में रहकर पूरी लगन से हर काम को पूरा करते है। उदयपुर प्रवास के बिरला ने होटल हॉवर्ड जॉन्सन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम में यह बात कही। उन्होंने कहा कि उदयपुर का दुनिया में अपना एक नाम है। योग्य सुझाव मिलने पर उदयपुर के विकास के लिए भविष्य में भी हर संभव प्रयास किया जाएगा।
ड्रोन, यूएवी (UAV) और हॉट एयर बैलून के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध
हल्दीघाटी विजय स्मृति समारोह एवं महाराणा प्रताप जयंती के मद्देनजर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट गौरव अग्रवाल ने प्रताप गौरव केंद्र और गांधी ग्राउंड क्षेत्र को नो-फ्लाई जोन घोषित किया है। | Maharana Pratap Jayanti Udaipur: Gandhi Ground and Pratap Gaurav Kendra areas declared ‘No-Fly Zones’
प्रशासन के आदेशानुसार 16 जून शाम 6 बजे से 17 जून शाम 6 बजे तक ड्रोन, यूएवी (UAV) और हॉट एयर बैलून के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
प्रमुख बिंदु
- महाराणा प्रताप जयंती पर उदयपुर में भव्य शोभायात्रा।
- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला गोगुंदा के कार्यक्रम में हुए शामिल।
- हल्दीघाटी युद्ध की 450वीं वर्षगांठ के चलते विशेष आयोजन।
- RSS प्रमुख डॉ. मोहनराव भागवत गांधी ग्राउंड में राष्ट्र चेतना संकल्प सभा को संबोधित करेंगे।
- प्रताप गौरव केंद्र और गांधी ग्राउंड क्षेत्र 24 घंटे के लिए नो-फ्लाई जोन घोषित।
- ड्रोन, यूएवी और हॉट एयर बैलून उड़ाने पर प्रशासन की रोक।
maharana pratap jayanti 2026 udaipur latest news | Udaipur Maharana Pratap Celebration | udaipur latest news | maharana pratap jayanti 2026 | Udaipur celebrate Maharana Pratap Jayanti 2026 | Maharana Pratap Tribute Ceremony | Haldighati Battle | Haldighati Battle 450th Anniversary | Rashtriya Chetna Sankalp Sabha in udaipur |
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

