Site iconSite icon AR Live News

प्रमुख शासन सचिव ने MBअस्पताल का किया निरीक्षण : कार्डियक सर्जन की तत्काल तैनाती के निर्देश

Principal Secretary Gayatri Rathore visited Udaipur MB Hospital and RNT Medical CollegePrincipal Secretary Gayatri Rathore visited Udaipur MB Hospital and RNT Medical College

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने उदयपुर दौरे के दौरान संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महाराणा भूपाल राजकीय चिकित्सालय (एमबी हॉस्पिटल) का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अस्पताल की विभिन्न इकाइयों का दौरा कर मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, चिकित्सा सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। | Gayatri Rathore Udaipur Visit | ias gayatri rathore udaipur visit mb hospital | udaipur latest news

एमबी अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का लिया फीडबैक

निरीक्षण के दौरान प्रमुख शासन सचिव ने अस्पताल के विभिन्न विभागों में पहुंचकर साफ-सफाई, संसाधनों की उपलब्धता, उपचार व्यवस्था और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का मूल्यांकन किया। उन्होंने भर्ती मरीजों से सीधे संवाद कर उनके उपचार और अस्पताल सेवाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा अधिकारियों को आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। | Review Meeting Udaipur RNT Medical College | Review Meeting Udaipur MB Hospital Udaipur

आरएनटी मेडिकल कॉलेज में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

इसके बाद आरएनटी मेडिकल कॉलेज में आयोजित बैठक में प्रमुख शासन सचिव ने विभागाध्यक्षों और अधिकारियों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में जनाना अस्पताल और निर्माणाधीन नए भवनों की प्रगति की समीक्षा की गई। साथ ही फैकल्टी अपग्रेडेशन, मेडिकल रिसर्च को बढ़ावा देने तथा छात्र सीटों के उन्नयन जैसे विषयों पर भी मंथन हुआ।

बैठक के दौरान सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की सेवाओं का मूल्यांकन करते हुए न्यूरोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, कार्डियोलॉजी, पीडियाट्रिक्स और पीएसएम विभागों के चिकित्सकों से चर्चा की गई। प्रमुख शासन सचिव ने मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं और विभागीय आवश्यकताओं के बारे में फीडबैक प्राप्त किया।

कार्डियक सर्जन की कमी पर त्वरित कार्रवाई

समीक्षा बैठक में अधिकारियों ने अवगत कराया कि कार्डियक सर्जन के स्थानांतरण के कारण अस्पताल में यह महत्वपूर्ण पद रिक्त है, जिससे हृदय रोगियों को मिलने वाली सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इस पर गंभीरता दिखाते हुए प्रमुख शासन सचिव गायत्री राठौड़ ने संबंधित चिकित्सक को पुनः उदयपुर के हृदय रोग विभाग में पदस्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि क्षेत्र के मरीजों को विशेषज्ञ कार्डियक सेवाएं निर्बाध रूप से मिल सकें।

दौरे के दौरान प्रमुख शासन सचिव ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का फोकस चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने, विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और मेडिकल शिक्षा व रिसर्च को सशक्त बनाने पर है। निरीक्षण और समीक्षा बैठक के माध्यम से उदयपुर संभाग की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आवश्यक कदमों पर चर्चा की गई।

बैठक में आरएनटी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राहुल जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अशोक आदित्य , एमबी अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरएल सुमन सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष एवं चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।

Gayatri Rathore Udaipur visit | MB Hospital Udaipur inspection | Udaipur healthcare services review | Cardiac surgeon posting Udaipur | RNT Medical College meeting | Rajasthan health department review | MB Hospital cardiac care services | Udaipur medical infrastructure | Rajasthan healthcare reforms | Super Specialty Hospital Udaipur | MB Hospital Udaipur Inspection | Cardiac Surgeon Udaipur RNT Medical College | Review Meeting Udaipur MB Hospital Udaipur | Review Meeting Udaipur RNT Medical College

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version