Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर के दिनेश कोठारी का फोटोग्राफ इटली की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में प्रदर्शित होगा

Dinesh Kothari Photo Selected for International ExhibitionDinesh Kothari Photo Selected for International Exhibition

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान के उदयपुर निवासी सेवानिवृत्त आरएएस अधिकारी और अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त फोटोग्राफर दिनेश कोठारी की एक उत्कृष्ट फोटोग्राफी का चयन भारत-इटली संयुक्त अंतरराष्ट्रीय फोटो प्रदर्शनी “प्रोग्रेस फेस्टिवल 2026” के लिए किया गया है। उनकी यह तस्वीर जून 2026 के अंतिम सप्ताह में इटली के प्रमुख शहर जेनोआ (Genoa, Italy) में आयोजित प्रदर्शनी में प्रदर्शित की जाएगी। | Dinesh Kothari photo selected for Italy exhibition

यह अंतरराष्ट्रीय कला एवं फोटोग्राफी प्रदर्शनी भारत-इटली कला विनिमय कार्यक्रम (India-Italy Art Exchange Program) के तहत आयोजित की जा रही है। आयोजन का संचालन फोटोग्राफी क्लब ऑफ इंडिया और इटली की प्रतिष्ठित संस्था प्रोग्रेसिव स्ट्रीट द्वारा संयुक्त रूप से किया जाएगा।

दिनेश कोठारी उदयपुर के उन चुनिंदा फोटोग्राफरों में शामिल हैं, जिनकी रचनात्मक फोटोग्राफी को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार पहचान मिल रही है। इससे पहले भी उनके फोटोग्राफ लंदन, आयरलैंड और सिंगापुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों में प्रदर्शित हो चुके हैं, जहां उन्हें सराहना मिली थी।

इस चयन से न केवल दिनेश कोठारी बल्कि उदयपुर और राजस्थान के फोटोग्राफी जगत को भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान मिलेगी। उनकी उपलब्धि युवा फोटोग्राफरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन रही है।

Dinesh Kothari Udaipur| Udaipur Photographer | Italy Photo Exhibition 2026 | Genoa Italy Photography Festival | Rajasthan Photographer International Exhibition | Photography Club of India | Progress Festival Italy | India Italy Art Exchange Program

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version