Site iconSite icon AR Live News

साइबर क्राइम: 5 हजार का इनामी आरोपी ध्रुव गिरफ्तार, पुलिस का ऑपरेशन “म्यूल हंटर”

udaipur cyber police arrested rs 5000 reward accused dhruv in mule hunter operationudaipur cyber police arrested rs 5000 reward accused dhruv in mule hunter operation

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर साइबर पुलिस थाना ने साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष ऑपरेशन “म्यूल हंटर” के तहत कार्रवाई करते हुए 5 हजार रूपए के इनामी वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। | Udaipur Cyber Police Arrest Reward Accused | udaipur police

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि प्रतापनगर में दर्ज साइबर ठगी के मामले वांछित आरोपी सर्वऋतु विलास निवासी ध्रुव पुत्र जितेंद्र गिरफ्तार किया है। साइबर अपराधों की रोकथाम और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान म्यूल हंटर चलाया जा रहा है। गिरफ्तार आरोपी ध्रुव साइबर ठगी के 6 प्रकरणों में वांछित था और इस पर 5 हजार रूपए का ईनाम घोषित था।

म्यूल हंटर ऑपरेशन के तहत पुलिस साइबर अपराध करने वाले गिरोहों के लिए काम कर रहे ऐसे युवाओं को भी पकड़ रही है जो गरीब लोगों को कुछ रूपयों का लालच देकर उनका बैंक खाता किराए पर लेते हैं और इन बैंक खातों को साइबर अपराध एवं साइबर ठग गिरोहों को बेच देते हैं। इन्हीं बैंक खातों का उपयोग कर साइबर ठग लोगों के साथ डिजीटल अरेस्ट, ऑनलाइन ठगी, हनी ट्रैप जैसे संगीन साइबर अपराध कर रहे हैं।

इस कार्रवाई में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्वरित अनुसंधान प्रकोष्ठ माधुरी वर्मा के सुपरविजन में पुलिस उप अधीक्षक विनय चौधरी और साइबर पुलिस टीम की मुख्य भूमिका रही है।

मुख्य बिंदु (Highlights)

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version