Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान में फिर बढ़ी गर्मी: उदयपुर समेत कई शहरों में पारा 40°C के पार

heat wave in udaipur rajasthan schools time changed by district administration temperature on 43 degree celsiusheat wave in udaipur rajasthan schools time changed by district administration temperature on 43 degree celsius

उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में एक बार फिर गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश के अधिकांश शहरों में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे लोगों को तेज गर्मी के साथ उमस का भी सामना करना पड़ रहा है। Rajasthan Heatwave Update | Udaipur Temperature 40 Degree | udaipur live news

मौसम विभाग के अनुसार, उदयपुर में 28 मई के बाद पहली बार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान बढ़ने के साथ ही उमस से आमजन की परेशानी बढ़ गई है। Udaipur temperature today | Rajasthan heatwave news

प्रदेश के कई जिलों में 41°C से अधिक तापमान

पिछले 24 घंटों के दौरान राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। हालांकि कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई, लेकिन इससे गर्मी से राहत नहीं मिल सकी। Heatwave in Rajasthan | Rajasthan temperature forecast

श्रीगंगानगर – 46.4°C
चूरू – 44.6°C
पिलानी – 44.5°C
फलौदी – 43.8°C
बीकानेर – 43.6°C
जैसलमेर – 43.6°C
कोटा – 42.1°C
जयपुर – 41.8°C
बाड़मेर – 41.8°C
जोधपुर – 41.3°C
अलवर – 41.2°C
चित्तौड़गढ़ – 41.0°C

क्या है असर?

विशेषज्ञों के अनुसार तापमान में वृद्धि और हवा में नमी बढ़ने के कारण उमस का स्तर भी बढ़ रहा है। इससे लोगों को अधिक पसीना, थकान और गर्मी का अहसास हो रहा है। दोपहर के समय बाहर निकलने वालों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

Rajasthan temperature rise | Rajasthan weather update | Udaipur temperature today | Rajasthan heatwave news | Rajasthan summer weather | Udaipur weather update | Rajasthan humidity levels | Rajasthan climate news | Heatwave in Rajasthan | Rajasthan temperature forecast

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version