Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान मौसम : आंधी-बारिश के पूर्वानुमान के बीच फिर बढ़ी गर्मी, पश्चिमी राजस्थान में लू का अलर्ट

mausam udaipurmausam udaipur

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में आंधी और बारिश की संभावना के बावजूद गर्मी का असर एक बार फिर तेज हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी राजस्थान में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई, जबकि पश्चिमी राजस्थान में कई क्षेत्रों में हीटवेव (लू) और उष्ण रात्रि की स्थिति बनी रही। Rajasthan Heatwave Alert | Rajasthan Weather Update

राजसमंद जिले के रेलमगरा क्षेत्र में 10 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। उदयपुर में उमस का प्रभाव बना हुआ है और दिन का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान श्रीगंगानगर में 45.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे वहां भीषण गर्मी का असर बना हुआ है। Udaipur Weather News | Heatwave in Rajasthan | Rajasthan Rain Forecast | Rajasthan Monsoon Update 2026 | Rajasthan Mausam Samachar

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 9 से 14 जून के बीच पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में वर्षा गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज आंधी चलने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 से 3 दिनों के दौरान दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी हुई हैं।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

राजस्थान मौसम अपडेट: प्रमुख बातें

Rajasthan Weather Update| Rajasthan Heatwave Alert | Rajasthan Rain Forecast | Udaipur Weather News| Rajasthan Monsoon Update 2026 Rajasthan Mausam Samachar | Heatwave in Rajasthan | Rain Alert Rajasthan

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version