उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर उदयपुर में 10 जून से सात दिवसीय कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। आयोजन के दौरान शोभायात्रा, पूजन, श्रद्धांजलि कार्यक्रम और राष्ट्र चेतना से जुड़े विशेष आयोजन किए जाएंगे। इस वर्ष महाराणा प्रताप की जयंती के साथ हल्दीघाटी युद्ध की 450वीं वर्षगांठ भी मनाई जा रही है। maharana pratap jayanti 2026 udaipur latest news | Udaipur Maharana Pratap Celebration | udaipur latest news | maharana pratap jayanti 2026
10 जून से शुरू होंगे सात दिवसीय कार्यक्रम
आयोजन की शुरुआत 10 जून को हल्दीघाटी में पूजन के साथ होगी। यहां से पवित्र मिट्टी लाकर श्रद्धालुओं को तिलक लगाया जाएगा। गोगुंदा स्थित राजतिलक स्थल पर पूजा-अर्चना कर महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि दी जाएगी। Udaipur celebrate Maharana Pratap Jayanti 2026 | Maharana Pratap Tribute Ceremony
उदयपुर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा
मुख्य आयोजन के तहत महाराणा प्रताप जयंती पर उदयपुर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा से पूर्व आमजन मोती मगरी स्थित महाराणा प्रताप की अश्वारूढ़ प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
17 जून को गांधी ग्राउंड में राष्ट्र चेतना संकल्प सभा
प्रताप गौरव केन्द्र के तत्वावधान में 17 जून को गांधी ग्राउंड में राष्ट्र चेतना संकल्प सभा आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम में डॉ. मोहन भागवत मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे और सभा को संबोधित करेंगे। Haldighati Battle | Haldighati Battle 450th Anniversary | Rashtriya Chetna Sankalp Sabha in udaipur | Mohan Bhagwat Udaipur Visit
चित्र प्रदर्शनी में दिखेगा महाराणा प्रताप का शौर्य
कार्यक्रम के दौरान गांधी ग्राउंड में महाराणा प्रताप के जीवन, संघर्ष और वीरता को दर्शाने वाली विशेष चित्र प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। प्रदर्शनी में मेवाड़ के इतिहास और हल्दीघाटी युद्ध से जुड़े महत्वपूर्ण प्रसंगों को प्रदर्शित किया जाएगा।
मुख्य बिंदु:
- 10 जून से उदयपुर में सात दिवसीय आयोजन शुरू।
- हल्दीघाटी और गोगुंदा में विशेष पूजन कार्यक्रम।
- महाराणा प्रताप जयंती पर शहर में भव्य शोभायात्रा।
- 17 जून को गांधी ग्राउंड में राष्ट्र चेतना संकल्प सभा।
- डॉ. मोहन भागवत करेंगे सभा को संबोधित।
- हल्दीघाटी युद्ध की 450वीं वर्षगांठ पर विशेष आयोजन और चित्र प्रदर्शनी।
What are the Maharana Pratap Jayanti events in Udaipur 2026?
When is Maharana Pratap Jayanti celebrated in Udaipur?
What programs are planned for the 450th anniversary of the Battle of Haldighati?
When will Mohan Bhagwat visit Udaipur?
What is the Rashtriya Chetna Sankalp Sabha in Udaipur?
Where is the Maharana Pratap Jayanti shobhayatra taking place?
What is the significance of Gogunda Rajtilak Site?
Why is Moti Magri important for Maharana Pratap celebrations?
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

