Site iconSite icon AR Live News

जयपुर: पटाखा फैक्ट्री में आग, दो सगे भाई सहित 7 लोगों की मौत, एक गंभीर

Jaipur Firecracker Warehouse FireJaipur Firecracker Warehouse Fire

जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जयपुर के खोह नागोरियान थाना क्षेत्र के रिहायशी इलाके में स्थित अवैध पटाखा गोदाम में लगी भीषण आग में दो सगे भाई 7 लोगों की मौत हो गयी है, वहीं एक की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। Jaipur Firecracker Warehouse Fire

आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मय जाब्ता, फायरब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। टीम ने आग पर काबू पाने के लिए तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि आयशा नगर तलाई क्षेत्र आईटीआई कॉलेज के पास रिहायशी क्षेत्र में किराए के एक मकान को अवैध रूप से पटाखा गोदाम बनाया हुआ था। जबकि फैक्ट्री इस मकान से कुछ दूर थी। मकान मालिक के खिलाफ कार्रवाई होगी। आग लगने के कारणों का अभी आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं किया गया है। पुलिस और प्रशासनिक टीमें मामले की जांच कर रही हैं। 6 मृतकों की शिनाख्त हो गयी है, जबकि एक की पहचान के प्रयास जारी है।

घटना की सूचना मिलने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेकर राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की और मामले की जांच के निर्देश दिए।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं

Exit mobile version