Site iconSite icon AR Live News

चिंता की बात: मानसून से पहले साफ नहीं होंगे उदयपुर के सभी नाले, हम नहीं कर रहे, निगम खुद बोल रहा

udaipur nagar nigam release mobile number for sewage tank related complaintudaipur nagar nigam release mobile number for sewage tank related complaint

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर में इस बार मानसून के आगमन से पहले शहर के सभी नालों की सफाई पूरी होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राजस्थान में मानसून 20 जून तक प्रवेश कर सकता है और अनुकूल परिस्थितियों में मानसून एक-दो दिन पहले भी पहुंच सकता है। उदयपुर में 20 से 25 जून के बीच मानसून आने की संभावना जताई गई है। वहीं नगर निगम ने शहर के सभी छोटे-बड़े नालों की सफाई का लक्ष्य 30 जून तक निर्धारित किया है। Pre-Monsoon Drain Cleaning Udaipur | udaipur nagar nigam latest news

नगर निगम उदयपुर के आंकड़ों के अनुसार उदयपुर शहर में कुल 372 छोटे-बड़े नाले हैं। मानसून पूर्व तैयारियों के तहत अब तक 193 नालों की सफाई पूरी की जा चुकी है, जबकि 179 नालों की सफाई अभी शेष है। ऐसे में शहर के लगभग आधे नालों की सफाई का कार्य अभी तक बाकी है। इससे बारिश के दौरान जल निकासी व्यवस्था प्रभावित होने और जलभराव की समस्या बनने की आशंका बनी हुई है। Udaipur Drain Cleaning 2026 | Udaipur Municipal Corporation Drain Cleaning | Udaipur Monsoon 2026

निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने एक दिन पहले ही अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर नाला सफाई कार्यों की प्रगति का निरीक्षण किया। तब नालों की सफाई को लेकर हीककत सामने आयी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। Udaipur Monsoon 2026 | Udaipur Monsoon Preparedness

पिछली कमियां नहीं दोहराने के निर्देश

निरीक्षण के दौरान आयुक्त खन्ना ने स्वास्थ्य अधिकारी और स्वास्थ्य निरीक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि पिछले वर्षों में मानसून के दौरान नालों की सफाई में जो कमियां सामने आई थीं, उन्हें इस बार हर हाल में दूर किया जाए। उन्होंने कहा कि नालों की सफाई में लापरवाही के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनती है, जिससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आयुक्त ने सफाई के दौरान निकाले गए मलबे को तत्काल हटाने के भी निर्देश दिए।

हर वर्ष नगर निगम द्वारा मानसून पूर्व नाला सफाई का लक्ष्य 15 जून तक रखा जाता है, लेकिन अधिकांश वर्षों में यह कार्य तय समय सीमा में पूरा नहीं हो पाता। इसी बीच मानसून की शुरुआत होने से शहर के कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या उत्पन्न हो जाती है।

बदलते समय को देखते हुए मानसून पूर्व तैयारियों के तहत नाला सफाई की अंतिम समय सीमा 1 जून तय की जानी चाहिए, ताकि यदि कहीं कोई कमी रह जाए तो उसे मानसून शुरू होने से पहले सुधारा जा सके और शहर को जलभराव जैसी समस्याओं से बचाया जा सके।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version