नई दिल्ली,एआर लाइव न्यूज। नारायण सेवा संस्थान की ओर से दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-12 में आयोजित 46वें निशुल्क दिव्यांग एवं निर्धन सामूहिक विवाह के दो दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। सामूहिक विवाह समारोह में देशभर के 21 दिव्यांग एवं आर्थिक रूप से कमजोर जोड़े विवाह सूत्र में बंधेंगे। Narayan Seva Sansthan Mass wedding for differently abled in delhi
कार्यक्रम की शुरूआत शनिवार को गणपति स्थापना, हल्दी और मेहंदी की रस्मों से हुई। 7 जून को सभी जोड़े वैदिक रीति-रिवाजों से सात फेरे लेंगे। प्रत्येक नवदंपती को गृहस्थ जीवन की आवश्यक सामग्री उपहार स्वरूप दी जाएगी।
क्या है पूरा आयोजन
नारायण सेवा संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने बताया कि दिव्यांगों और जरूरतमंद परिवारों के सामाजिक सशक्तिकरण के लिए नारायण सेवा संस्थान द्वारा 46वें सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह की शुरूआत नई दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-12 स्थित गोल्डन स्टार बैंक्वेट में हुआ। इस दो दिवसीय निशुल्क विवाह समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से आए 21 दिव्यांग एवं निर्धन जोड़े भाग ले रहे हैं। रविवार को सभी जोड़े वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार विवाह बंधन में बंधेंगे।
गणपति स्थापना और हल्दी-मेहंदी से हुई शुरुआत
समारोह के पहले दिन शाम 5.30 बजे शुभ मुहूर्त में भगवान गणपति की स्थापना की गई। इसके बाद दूल्हा-दुल्हनों के लिए हल्दी और मेहंदी की पारंपरिक रस्में आयोजित हुईं।
परिवारजनों, अतिथियों ने नवयुगलों को शुभकामनाएं देते हुए हल्दी और मेहंदी लगाई। महिलाओं ने पारंपरिक विवाह गीतों, घूमर और लोकनृत्य की प्रस्तुतियों से आयोजन को उत्सवमय बना दिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
रात्रि में आयोजित महिला संगीत एवं सांस्कृतिक संध्या कार्यक्रम में राधा-कृष्ण रास, रुद्रावतार हनुमान, मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों और भगवान श्रीराम पर आधारित नृत्य-नाटिकाएं प्रस्तुत की गईं। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और परिवारजनों को भावुक और आध्यात्मिक अनुभव प्रदान किया।
सवाल-जवाब
नारायण सेवा संस्थान का 46वाँ सामूहिक विवाह समारोह कहाँ आयोजित हुआ?
नई दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-12 स्थित गोल्डन स्टार बैंक्वेट में।
इस समारोह में कितने जोड़े शामिल हुए हैं?
देश के विभिन्न राज्यों से आए 21 दिव्यांग एवं निर्धन जोड़े।
विवाह समारोह की शुरुआत किस रस्म से हुई?
भगवान गणपति की स्थापना, हल्दी और मेहंदी की पारंपरिक रस्मों से।
नवदंपतियों को क्या सहायता दी जाएगी?
संस्थान की ओर से गृहस्थ जीवन की आवश्यक सामग्री उपहार स्वरूप प्रदान की जाएगी।
इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य क्या है?
दिव्यांग और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर प्रदान करना तथा सामाजिक समरसता और समानता को बढ़ावा देना।
| Narayan Seva Sansthan Mass Marriage 2026 | Divyang Samuhik Vivah | Narayan Seva Sansthan Udaipur | Delhi Mass Marriage Ceremony | Free Mass Marriage for Disabled Couples | Rohini Delhi Marriage Event | Divyang Welfare News, Samuhik Vivah News Delhi | Narayan Seva Sansthan News | Disabled Couples Marriage Program India.

