Site iconSite icon AR Live News

राजस्थान को हरित, स्वच्छ और जल संपन्‍न बनाने में हर नागरिक दे योगदान: सीएम भजनलाल शर्मा

World Environment Day State-Level Function at jaipur CM Bhajanlal SharmaWorld Environment Day State-Level Function at jaipur CM Bhajanlal Sharma

जयपुर,एआर लाइव न्यूज। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान को हरित, स्वच्छ और जल संपन्‍न बनाने में हर नागरिक योगदान दे। बिजली.पानी की बचत, पौधारोपण, प्लास्टिक के उपयोग को कम करें ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु, शुद्ध जल और हरित आवरण मिले। World Environment Day 2026 |

मुख्यमंत्री शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ राजस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आमजन से वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। राज्य में इस वर्ष 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। World Environment Day State-Level Function at jaipur

समारोह में अलवर एवं भिवाड़ी में अर्ली वार्निंग सिस्टम का शुभारंभ किया गया। आरएसपीसीबी के 4 क्षेत्रीय कार्यालयों का शिलान्यास, 7 नवीन पौधशालाओं तथा 8 प्रे-बेस ऑग्मेंटेशन एनक्लोजर्स का लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री ने कैम्पा योजना के अंतर्गत निर्मित 5 फॉरेस्ट गार्ड चौकियों, 1 क्षेत्रीय अधिकारी कार्यालय एवं आवासीय भवन का लोकार्पण भी किया। Every citizen should contribute to making Rajasthan green, clean, and water-rich: CM Bhajanlal Sharma

कार्यक्रम में वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन आनंद कुमार व प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरिजीत बनर्जी सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version