शाहपुरा भीलवाड़ा व डूंगरगढ़ बीकानेर में 70 मिलीमीटर बारिश
उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। राजस्थान में बीती रात कई जगह बारिश हुई। कुछ जगह भारी बारिश भी दर्ज की गई। उदयपुर में 24 घंटों में रात के तापमान में 7.1 डिग्री की गिरावट दर्ज हुई है। rain heat wave udaipur rajasthan latest update | latest update udaipur rajasthan rain temperature
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में राजस्थान में सर्वाधिक 70 मिलीमीटर बारिश शाहपुरा भीलवाड़ा डूंगरगढ़ बीकानेर में दर्ज की गई। उदयपुर संभाग में भी कुछ जगह बारिश हुई। उदयपुर के तापमान में 24 घंटों में गिरावट दर्ज हुई है। अधिकतम तापमान गुरूवार को 38.5 डिग्री और न्यूनतम 27.2 डिग्री था। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री और न्यूनतम 20.1 डिग्री दर्ज किया गया। उदयपुर में अधिकतम तापमान औसत से 2-7 डिग्री व रात का तापमान औसत से 7.3 डिग्री कम दर्ज हुआ है। इससे आमजन को रात में गर्मी से काफी राहत मिली। latest update udaipur rajasthan rain temperature | monsoon 2026
प्रदेश में इन क्षेत्रों में हुई मध्यम से तेज बारिश
शाहपुरा (भीलवाड़ा) 70, डूंगरगढ़ (जिला बीकानेर) 70 मिलीमीटर बारिश हुई। अजमेर 50, कोटड़ी ( भीलवाड़ा) 30, मांडलगढ़ (भीलवाड़ा) 3, नैनवा (बूंदी) 30, बनेड़ा (भीलवाड़ा) 30, बयाना (भरतपुर) 30, अराई (अजमेर) 30, बेर (भरतपुर) 30, आसींद भीलवाड़ा 30, दांता रामगढ़ ( सीकर) 30, गंगधार ( झालावाड़) 30, अरनोद (प्रतापगढ़) 30, घाटोल ( बांसवाड़ा) 30, लोहारिया (बांसवाड़ा) 30, किशनगंज (बारां) 30, हिंडोली ( बूंदी) 30 मिलीमीटर बारिश हुई । प्रदेश में कई जगह 20 मिलीमीटर या इससे कम बारिश हुई।
मानसून अपडेट
आज 5 जून 2026 को दक्षिण-पश्चिम मॉनसून कर्नाटक, दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी तमिलनाडु और गोवा के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।अगले 7 दिनों के दौरान केरल और कर्नाटक में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश और तमिलनाडु में कहीं कहीं भारी बारिश होने की संभावना है। 6 और 7 जून को केरल में कहीं-कहीं बहुत ज़्यादा भारी बारिश होने की भी संभावना है। अगले 7 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर भारत में भी कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

