उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पेसिफिक मेडिकल विश्वविद्यालय कैम्पस को हरा भरा और पर्यावरण को संरक्षित रखने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 20 से ज्यादा छायादार और फलदार पौधे रोपे। pacific medical university plantation program on world environment 2026
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत किए गए पौधरोपण कार्यक्रम में पीएमयू के प्रेसिडेंट डॉ. एमएम मंगल, पीएमसीएच के प्रिंसिपल डॉ. यूएस परिहार, प्रो. डॉ. संगीता चौहान, पीएमसीएच की वाइस प्रिंसिपल डॉ. मोनाली, फिजियोलॉजी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. विनोदीनी वरहाडे, डॉ. आरके पालीवाल सहित अन्य विभागों के विभागाध्यक्ष एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर पीएमसीएच के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अमन अग्रवाल एवं सीईओ शरद कोठारी ने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग और बदलते मौसम चक्र को देखते हुए आज वृक्षारोपण केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी बन चुका है।

