Site iconSite icon AR Live News

कलेक्टर ने नारायण सेवा संस्थान का अवलोकन किया, दिव्यांग बच्चों से की बातचीत

udaipur Collector visit Narayan Seva Sansthanudaipur Collector visit Narayan Seva Sansthan

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने गुरुवार को नारायण सेवा संस्थान के लियों का गुड़ा स्थित परिसर का अवलोकन किया। उन्होंने जापानी एवं जर्मन तकनीक से निर्मित 3डी प्रिंटेड नारायण मॉड्यूल आर्टिफिशियल लिंब फिटमेंट शिविर का उद्घाटन किया और कृत्रिम अंग (हाथ-पांव), कैलीपर व सर्जरी के लिए देश के विभिन्न राज्यों से आए दिव्यांगजन और उनके परिजनों से मुलाकात कर की। udaipur Collector visit Narayan Seva Sansthan

कलेक्टर ने संस्थान द्वारा संचालित दिव्यांगों के लिए निःशुल्क सिलाई, कंप्यूटर, मोबाइल, हस्तशिल्प आदि केंद्रों को भी देखा और प्रशिक्षणार्थियों से बातचीत की।

संस्थान अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल ने कलेक्टर के साथ जानकारी साझा की कि संस्थान अब तक 4.52 लाख से अधिक दिव्यांगों की निशुल्क सर्जरी, ढाई हजार से अधिक दिव्यांग-निर्धन जोड़ों के विवाह व दुर्घटनाओं में हाथ-पांव खो देने वाले 40 हजार से अधिक दिव्यांगों को संस्थान निशुल्क आर्टिफिशियल लिंब उपलब्ध करवा चुका है।

कलेक्टर ने नारायण सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा मुझे नहीं लगता कि देश में अन्यत्र कहीं इस तरह से दिव्यांगों की चिकित्सा, शिक्षण, प्रशिक्षण और पुनर्वास का काम होता हो। संस्थान संस्थापक पद्मश्री कैलाश मानव, अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल व निदेशक वंदना अग्रवाल ने जिला कलेक्टर का स्वागत किया।

Exit mobile version