जयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। जीवन जागृति फाउंडेशन की ओर से जयपुर में आयोजित रॉयल राजस्थान आइकॉनिक अवार्ड 2026 समारोह में जयपुर की प्रसिद्ध फैशन एंटरप्रेन्योर एवं डिजाइनर प्रज्ञा टिबरीवाल को उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। Jaipur Fashion Designer Pragya Tibriwal Honored with Royal Rajasthan Iconic Award 2026 | Royal Rajasthan Iconic Award 2026 | Pragya Tibriwal | Royal Rajasthan Iconic Award | jaipur news | jaipur fashion news | Fashion Designer Pragya Tibriwal | jaipur news update | jaipur live news
प्रज्ञा टिबरीवाल ने फैशन जगत में अपनी विशिष्ट पहचान बनाते हुए भारतीय विरासत, शालीनता और वैश्विक आकर्षण को अपने डिजाइनों के माध्यम से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनके द्वारा तैयार किए गए परिधानों में पारंपरिक भारतीय कला, राजस्थानी हस्तशिल्प और आधुनिक फैशन का अनूठा संगम देखने को मिलता है, जो देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी भारतीय संस्कृति और राजस्थानी वैभव को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत कर रहा है।
फैशन के क्षेत्र में उनकी रचनात्मक सोच, नवाचार और उत्कृष्ट डिजाइनिंग ने उन्हें उद्योग की अग्रणी हस्तियों में शामिल किया है। उनके डिजाइनों को देश-विदेश के फैशन प्रेमियों द्वारा सराहा गया है।
फाउंडेशन अध्यक्ष शंकर सैनी ने बताया कि समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 31 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाले व्यक्तित्वों को पहचान देना तथा उनके उल्लेखनीय कार्यों को प्रोत्साहित करना रहा। इस अवसर पर शिक्षा, कला, समाज सेवा, व्यवसाय, बैंकिंग, चिकित्सा, फैशन एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
क्लिक कर यह भी पढ़ें: क्यों खास है प्रज्ञा टिबरीवाल का कलेक्शन

