Site iconSite icon AR Live News

उदयपुरः औसत से 4.9 डिग्री नीचे आया दिन का तापमान: गर्मी से राहत

udaipur rain alert heat waveudaipur rain alert heat wave

उदयपुर, एआर लाइव न्यूज। मानसून के आने से पहले उदयपुर सहित प्रदेश के अधिकांश भागों में इन दिनों बारिश और आंधी का दौर चलने से तापमान में काफी गिरावट दर्ज हो रही है। उदयपुर में अधिकतम तापमान औसत सामान्य से 4.9 डिग्री नीचे आने से आमजन को गर्मी से काफी राहत मिली है। rain dust storm alert rajasthan udaipur news | rain in udaipur rajasthan | latest news udaipur rain | latest news monsoon 2026 udaipur | rain dust storm alert rajasthan udaipur news

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में उदयपुर सहित प्रदेश के अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान औसत से नीचे दर्ज हुआ है। उदयपुर में अधिकतम तापमान औसत सामान्य से 4.9 डिग्री जबकि जयपुर में 5.4 डिग्री नीचे आ गया है। बीती रात प्रदेश के अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान भी औसत ने नीचे दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान फलौदी में 42.2 डिग्री सेल्सियस रहा। बीती रात प्रदेश में कहीं कहीं हल्की बारिश हुई। Udaipur Maximum Temperature Drops 4.9 Degrees Below Average

प्रदेश में इन शहरों में दिन का तापमान 35 डिग्री से भी कम रहा

उदयपुर 35.0, आबूराज 29.5, अलवर 33.5, भीलवाड़ा 35.0, अलवर 33.5, सिरोही 34.9 और प्रतापगढ़ में अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन क्षेत्रों में वर्तमान में गर्मी का असर बहुत कम हो गया है। latest news udaipur temperature rain

आज 3 व 4 जून को बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, जोधपुर, अजमेर, उदयपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में आंधी (60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार) चलने, हल्की से मध्यम बारिश व ओलावृष्टि की संभावना है। इस दौरान कहीं कहीं तेज अंधड़ की भी संभावना है। पश्चिमी राजस्थान में कहीं कहीं ओलावृष्टि हो सकती है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version