विशेषज्ञों ने डॉक्टरों और पोस्ट ग्रेजुएट स्टूडेंट्स को दिए स्किन सर्जरी और सटीक निदान के टिप्स
उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के त्वचा रोग (डर्मेटोलॉजी) एवं पैथोलॉजी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में डर्माटोसर्जरी एवं डर्माटोपैथोलॉजी – बेसिक टू एडवांस्ड विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय सीएमई एवं कार्यशाला आयोजित हुई। कार्यशाला का उद्देश्य त्वचा रोग विशेषज्ञों, स्नातकोत्तर विद्यार्थियों और चिकित्सा पेशेवरों को स्किन सर्जरी व डर्माटोपैथोलॉजी की आधुनिक तकनीकों और व्यावहारिक प्रशिक्षण हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग से रूबरू कराना था। | pacific medical college and hospital | udaipur medical updates | Workshop on Dermatosurgery and Dermatopathology at PMCH
वर्कशॉप अध्यक्ष डॉ. संजीव वैशंपायन ने बताया कि कार्यशाला में देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों के विशेषज्ञों ने भाग लिया। मुख्य वक्ताओं में गांधीनगर के डॉ. योगेश भिंगराडिया, नागपुर के डॉ. सुशील पांडे और चेन्नई की डॉ. अनुराधा प्रियदर्शिनी ने डर्मेटोसर्जरी, त्वचा रोगों की सूक्ष्मदर्शी जांच (बायोप्सी), हिस्टोपैथोलॉजिकल निदान और आधुनिक त्वचा चिकित्सा के विभिन्न पहलुओं पर व्यावहारिक और विस्तृत व्याख्यान दिए। दो दिवसीय इस कार्यशाला में पहले दिन के शैक्षणिक सत्रों के माध्यम से बताया गया वही दूसरे दिन प्रतिभागियों को हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग दी गई।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

