Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर: पॉश कॉलोनी में बड़ी चोरी, दो बंगलों के ताले टूटे, लाखों का सामान ले गए चोर

udaipur crime news theft in posh colony Bungalows Broken theft in lakhsudaipur crime news theft in posh colony Bungalows Broken theft in lakhs

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर के भुवाणा चौराहे, राजकमल होटल के पास स्थित पॉश कॉलोनी गोल्ड लीफ के दो बंगलों (घरों) के ताले तोड़ रविवार रात बदमाश लाखों के जेवर-नकदी चोरी कर ले गए। दोनों ही घरों के परिवार पारिवारिक कार्य से गुड़गांव गए हुए थे। बदमाशों ने न सिर्फ घरों के सभी कमरों के इंटरलॉक तोड़े बल्कि अलमारी में रखे बॉक्स में लगे स्ट्रॉन्ग लॉक तक तोड़ कर सामान चोरी किया। बदमाश घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर तक उठा ले गए। सुखेर पुलिस ने बताया कि गोल्ड लीफ विला के क्यू 32 निवासी अनिल खंडेलवाल और क्यू 28 निवासी राजेश सिंघी के घरों में चोरी हुई है। बदमाशों ने रात 2.30 बजे से 4 बजे के बीच दोनों घरों में चोरी को अंजाम दिया है। udaipur crime news | theft in posh colony Bungalow in bhuwana udaipur | theft in udaipur | udaipur police | sukher police

क्षेत्रवासियों ने बताया कि पॉश कॉलोनी होने के बावजूद यहां पुलिस की गश्त नहीं है। इस क्षेत्र में पुलिस को गश्त के लिए कभी आते नहीं देखा। दोनों घरों से बदमाश करीब 15 से 20 लाख रूपए कीमत के जेवर-नकदी चोरी का ले गए हैं। इसके अलावा दरवाजों और अलमारियों की तोड़फोड़ कर लाखों का नुकसान किया है। | udaipur live news | udaipur news latest | udaipur latest news | udaipur news

गोल्ड लीफ विला क्यू 32 निवासी अनिल खंडेलवाल ने बताया कि वे परिवार के साथ दस दिन पहले गुड़गांव गए थे। आज सोमवार सुबह पड़ोसी ने सूचना दी कि घर के ताले टूटे हुए हैं। हम गुड़गांव से रवाना हो गए हैं, पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बदमाशों ने घर के हर कमरे के दरवाजों पर लगे इंटरलॉक को तोड़ दिए हैं और अलमारियों को काफी डैमेज किया है। बदमाश घर में रखे करीब चार किलो चांदी के जेवर, 1 लाख रूपए कैश और कुछ ब्रांडेट घड़ियां चोरी कर ले गए है।

दूसरी चोरी गोल्ड लीफ विला क्यू 28 विला निवासी राजेश सिंघी के यहां हुई है। राजेश सिंघी के अनुसार वे पारिवारिक कार्य के चलते गुड़गांव हैं। घर के परिसर की साफ-सफाई और पौधों को पानी देने के लिए काम करने वाली बाई आती है। आज सुबह बाई घर पहुंची तो सभी दरवाजों के ताले टूटे थे और सारा सामान बिखरा हुआ था। बाई ने पड़ोसियों को बुलाया और हमें कॉल किया। पता चला क्यू 32 में भी चोरी हुई है और पुलिस वहां आयी हुई है। इस पर पड़ोसियों ने क्यू 32 में मौका-मुआयना कर रही पुलिस को हमारे घर क्यू 28 में हुई चोरी की जानकारी दी। राजेश सिंघी के घर से बदमाश चांदी के जेवर, 10 ब्रांडेड घड़ियां और डेढ़ लाख रूपए चोरी कर ले गए हैं।

बदमाश इन दोनों घरों में लगे सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर तक चोरी कर ले गए हैं। पुलिस ने पड़ोसी के घरों में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए। पड़ताल में सामने आया है कि बदमाशों ने रात करीब ढाई से सुबह चार बजे के बीच चोरी को अंजाम दिया है। इस दौरान बदमाशों की चहलकदमी कॉलोनी में दिखायी दी है।

गत वर्ष इसी क्षेत्र स्थित कमलश्री अपार्टमेंट के फ्लैट में बदमाशों ने दिनदहाड़े चोरी को अंजाम दिया था। बदमाश फ्लैट के अंदर चोरी कर रहे थे कि फ्लैट निवासी महिला गेट पर आ गयी। इस पर बदमाशों ने दरवाज खोला और महिला पर हमला कर उन्हें धक्का देकर वहां से फरार हो गए थे। बदमाशों के हमले में महिला के चोटें भी आयी थी। इन बदमाशों ने शहर में अन्य जगहों पर भी चोरी का अंजाम दिया था। लेकिन अफसोस पुलिस इन चोरियों का खुलासा करने में अब तक नाकाम रही है और अब विला में चोरी शुरू हो गयी हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version