Site iconSite icon AR Live News

8 हजार किलो मिलावटी मसाले जब्त

shudh aahar milawat par vaar Sumerpur Pali rajasthan 8000 kg of Adulterated Spices Seizedshudh aahar milawat par vaar Sumerpur Pali rajasthan 8000 kg of Adulterated Spices Seized


जयपुर,एआर लाइव न्यूज।
प्रदेश में मिलावट के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत रविवार को पाली के सुमेरपुर में 8 हजार किलो मिलावटी मसाले जब्त किए गए। Sumerpur Pali rajasthan 8000 kg of Adulterated Spices Seized | Campaign Against Adulteration in Rajasthan | shudh aahar milawat par vaar udaipur news

खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ.टी शुभमंगला ने बताया कि अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह के नेतृत्व में जयपुर मुख्यालय की सेंट्रल टीम एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, पाली की टीम ने सुमेरपुर में मिलावटी मसाले केअवैध कारोबार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। shudh aahar milawat par vaar udaipur news | shudh aahar milawat par vaar

सुमेरपुर के रीको इंडस्ट्रियल एरिया एवं शीतला चौक स्थित गोदाम पर चामुंडा ट्रेडिंग कंपनी पर कार्रवाई की गई। गोदाम पर सीटीसी ब्रांड के 500 ग्राम पैकेजिंग में हल्दी पाउडरए मिर्च पाउडर एवं धनिया पाउडर के नमूने लेकर 4740 पैकेट कुल 2370 किलो मिलावटी मसाला सीज़ किया गया। इसी प्रकार निर्माण इकाई पर भी मिर्च पाउडर के 2, हल्दी पाउडर का 1, एवं धनिया पाउडर का 1 नमूना एफएसएस एक्ट अन्तर्गत लेकर 5620 किलो मिलावटी मसाला सीज़ किया गया।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी पाली डॉ. विकास मारवल ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला बड़े स्तर पर खाद्य पदार्थों में मिलावट कर आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने का प्रतीत होता है। नमूने लेकर जांच हेतु जयपुर भेजे गए हैं। जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version