Site iconSite icon AR Live News

उदयपुर: होटल में ठहरे थे मारवाड़ और पंजाब के तस्कर, अफीम और हथियार सहित गिरफ्तार

Udaipur police arrest Smugglers from Marwar and Punjab staying at hotelUdaipur police arrest Smugglers from Marwar and Punjab staying at hotel

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर जिले के वल्लभनगर और खेरोदा थाना पुलिस ने कीर की चौकी स्थित श्रीराम होटल में दबिश देकर चार बाड़मेर और पंजाब से आए चार तस्करों को अफीम एवं हथियार सहित गिरफ्तार किया है। वहीं होटल मालिक से 20.44 लाख रूपए जब्त कर आयकर विभाग को सूचना दी है।

एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर पुलिस टीम ने कीर की चौकी स्थित श्रीराम होटल पर दबिश दी। पुलिस टीम ने कमरा नंबर 213 को खुलवाया तो वहां ठहरे पश्चिम राजस्थान के तस्कर बाड़मेर निवासी मोहनलाल उर्फ मुन्ना पुत्र लाखाराम जाट के कब्जे से ऑटोमैटिक पिस्टल और उसके साथी हुकमाराम पुत्र मगाराम सारण से दो प्लास्टिक डिब्बियों में भरी 14 ग्राम अफीम एवं 3 जिन्दा कारतूस बरामद हुए। आरोपी चार क्विंटल डोडा चूरा की बड़ी खेप की डील कर उसे मारवाड़ क्षेत्र में पहुंचाने की फिराक में थे।

इसके बाद टीम ने होटल श्रीराम के ही कमरा नंबर 108 की तलाशी ली गई, जहां पंजाब के तस्कर जसविंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह और कुलदीप सिंह पुत्र दलेर सिंह रामदासिया से 8 ग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी पंजाब से जिस स्विफ्ट कार में आए थे, उस पर दो अलग-अलग नम्बर प्लेट लगी हुई थीं। पुलिस की नजर से बचने के लिए तस्करों द्वारा फर्जी नम्बर प्लेट का उपयोग किया जा रहा था। आरोपी अवैध डोडा चुरा खरीदने के लिये स्थानीय तस्कर से सौदा करने आए थे और उसको पैसे भी ट्रांसफर किये थे।

पुलिस टीम ने दोनों कमरों से चारों तस्करों को गिरफ्तार किया। इसके बाद पुलिस ने होटल संचालक खेरोदा निवासी राजेश पुत्र रामचन्द्र मेनारिया के कब्जे से 20,44,000 रूपये व कुछ जमीनों की रजिस्ट्रीया जब्त की हैं और इनकम टैक्स विभाग को सूचना दी। यह कार्रवाई एडिएसपी अंजना सुखवाल, डीएसपी राजेन्द्र सिंह जैन के नेतृत्व में थानाधिकारी पूनाराम और सुरेश विश्नोई की टीम ने की है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version