उदयपुर(एआर लाइव न्यूज)।भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम मानसून को लेकर आज शुक्रवार को दूसरा पूर्वानुमान बुलेटिन जारी किया है, जिसमें मॉनसून ऋतु ( जून से सितंबर) के दौरान पूरे देश में सामान्य से कम बारिश होने की सबसे ज़्यादा संभावना है। monsoon 2026 latest update udaipur rajasthan | monsoon 2026 Long Range Forecast
भारतीय मौसम विभाग द्वारा आज शुक्रवार को जारी अपडेट दीर्घावधि पूर्वानुमान अनुसार मात्रात्मक रूप से, पूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून की ऋतुनिष्ठ वर्षा, दीर्घावधि औसत (एलपीए/LPA) का 90% होने की संभावना है, जिसमें ±4% की मॉडल त्रुटि हो सकती है। इसका अर्थ यह है कि 2026 के मॉनसून ऋतु (जून से सितंबर) के दौरान, पूरे देश में सामान्य से कम बारिश होने की सबसे ज़्यादा संभावना है। IMD जुलाई में होने वाली वर्षा का पूर्वानुमान जून 2026 के अंतिम सप्ताह में जारी करेगा।
उत्तर-पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी भारत के कुछ क्षेत्रों, दक्षिणी प्रायद्वीप के पूर्वी हिस्सों, इसके समीपवर्ती पूर्व-मध्य भारत के कुछ क्षेत्रों और पूर्वी भारत के कुछ कुछ इक्का-दुक्का इलाके, जहाँ सामान्य से लेकर सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है। highest probability of below-normal rainfall in india during June to September 2026 | Rainy Season 2026 | Long Range Forecast monsoon 2026
मॉनसून कोर ज़ोन में मॉनसून ऋतु की बारिश सामान्य से नीचे होने की सबसे ज़्यादा संभावना
दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ऋतु (जून से सितंबर, 2026) में, उत्तर-पूर्व भारत में बारिश सामान्य रहने की संभावना है। मध्य भारत एवं दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत और उत्तर-पश्चिम भारत में बारिश सामान्य से नीचे होने की सबसे ज़्यादा संभावना है । मॉनसून कोर ज़ोन (MCZ) में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून ऋतु की बारिश सामान्य से नीचे होने की सबसे ज़्यादा संभावना है। इस ज़ोन में देश के ज़्यादातर ऐसे कृषि क्षेत्र शामिल हैं जो बारिश पर निर्भर हैं। IMD monsoon 2026 | monsoon 2026 latest update
देश के अधिकांश हिस्सों में जून 2026 में मासिक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना
जून 2026 में, देश के अधिकांश हिस्सों में मासिक अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, सिवाय मध्य, उत्तर-पश्चिमी और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों के, जहाँ अधिकतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहने की बहुत ज़्यादा संभावना है। देश के अधिकांश हिस्सों में मासिक न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहने की संभावना है, सिवाय उत्तर-पश्चिमी, मध्य और इससे सटे दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों के, जहाँ न्यूनतम तापमान सामान्य या सामान्य से कम रहने की बहुत ज़्यादा संभावना है।
जून 2026 के दौरान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, बिहार, ओडिशा, छत्तीसगढ़, गुजरात और आंध्र प्रदेश के कई हिस्सों और महाराष्ट्र, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु के कुछ अलग-थलग क्षेत्रों में सामान्य से अधिक लू चलने की संभावना है। हालांकि, राजस्थान और झारखंड में सामान्य से कम लू चलने की संभावना है।
दक्षिण-पश्चिम मानसून 2026 अपडेट
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले 2-3 दिनों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप क्षेत्र, दक्षिण-पश्चिम, पूर्व-मध्य और पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के शेष भागों और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ भागों में आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

