भीषण गर्मी से मिलेगी राहत
उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। भीषण गर्मी के दौर के बीच एक अच्छी खबर यह है कि बहुत जल्द उदयपुर संभाग सहित राजस्थान के कई भागों में बारिश होने की संभावना बनी है। इस दौरान तेज आंधी भी चल सकती है। rain Dust Storm alert udaipur rajasthan | udaipur latest news | monsoon 2026 udaipur rajasthan latest update
मौसम विभाग द्वारा आज बुधवार को जारी पूर्वानुमान अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 28 मई से राज्य के कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां शुरू होने की प्रबल संभावना है। आंधी बारिश की गतिविधियों में 30 मई से और बढ़ोतरी होने तथा जून के प्रथम सप्ताह में भी कुछ भागों में आंधी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है। latest news udaipur temperature rain | IMD monsoon 2026 udaipur rajasthan latest update
60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हवाएं
नए विक्षोभ का सर्वाधिक असर 29 से 31 मई के दौरान होने की संभावना है। इस दौरान उदयपुर, जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर,जोधपुर व बीकानेर संभाग के कुछ भागों में तेज अंधड़ (Duststorm), तेज हवाएं 60-70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार चलने व कहीं-कहीं बारिश की प्रबल संभावना है। आंधी बारिश के असर से 29 मई से तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट होने व 29-30 मई से हीटवेव से राहत मिलने की प्रबल संभावना है। udaipur rajasthan rain Dust Storm alert
हीटवेव अपडेट
राज्य में चल रहे हीटवेव व ऊष्णरात्री का दौर आगामी 2-3 दिन जारी रहने की प्रबल संभावना है। इस दौरान अधिकांश भागों में अधिकतम तापमान 44-46 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। बीकानेर, कोटा संभाग व शेखावाटी क्षेत्र में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 46-47 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। पश्चिमी राज के सीमावर्ती क्षेत्रों में 27-28 मई को कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना है। heatwave rain forecast udaipur rajasthan
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

