Site iconSite icon AR Live News

स्वास्थ्य है सबसे बड़ी पूंजी: जीएमसीएच ने हेल्थ टॉक में उद्यमियों को किया जागरूक

udaipur GMCH organised Health Talk for city Entrepreneurs to Aware themudaipur GMCH organised Health Talk for city Entrepreneurs to Aware them

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। गीतांजलि मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) की ओर से शहर के बिजनेस क्लास के लिए हेल्थ अवेयरनेस सेशन आयोजित किया गया। जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों ने शहर के उद्यमियों के साथ विभिन्न गंभीर बीमारियों एवं उनके आधुनिक उपचार पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। कार्यक्रम का उद्देश्य बिजनेस कम्युनिटी एवं उद्यमियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना था। udaipur GMCH organised Health Talk for city Entrepreneurs to Aware them

जीएमसीएच के मार्केटिंग हेड कल्पेश चंद रजबर ने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है। किसी भी व्यवसाय की शुरुआत और उसे सफलतापूर्वक आगे बढ़ाने के लिए अच्छा स्वास्थ्य सबसे पहली आवश्यकता है। यदि व्यक्ति स्वस्थ रहेगा तभी वह अपने कार्य, व्यवसाय और जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा पाएगा। ऐसे में स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें। समय पर जांच, सही जानकारी और विशेषज्ञ परामर्श से कई गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है।

Exit mobile version