Site iconSite icon AR Live News

फ्लाईट वाला चोर उदयपुर पुलिस ने पकड़ा

udaipur crime sukher Police caught thief who travelling by flight for theftudaipur crime sukher Police caught thief who travelling by flight for theft

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। उदयपुर शहर की सुखेर थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए बड़े ही दिलचस्प फ्लाइट वाले चोर को गिरफ्तार किया है। इस चोर की खासियत यही है कि यह चोरी के लिए उन्हीं शहरों में जाता है, जहां फ्लाईट की सुविधा हो। चोरी के लिए फ्लाईट से आता है और चोरी कर फ्लाईट से ही फरार हो जाता है। चोर का प्रोफाइल भी ऐसा कि आरोपी वर्षों पहले अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन गैंग का सदस्य भी रहा है। गैंग से अलग होकर वह हाईप्रोफाइल चोर बन गया। आरोपी के खिलाफ देशभर में 250 से अधिक चोरियां दर्ज हैं। एक खासियत और है कि आरोपी फ्लैट्स में ही चोरियां करता है। udaipur crime | sukher Police caught thief who travelling by flight for theft

उदयपुर एसपी डॉ. अमृता दुहन ने बताया कि सुखेर थाना क्षेत्र के रूप मधुवन अपार्टमेंट के फ्लैट में हुई चोरी के आरोप में हैदराबाद निवासी मोहम्मद सलीम कुरैशी (53) उर्फ मुन्ना भाई पुत्र मोहम्मद हबीब कुरैशी उम्र को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी चोरी के मामले में उदयपुर में वांछित था। पिछले दिनों आंध्रप्रदेश के काकीनाड़ा पुलिस ने चोरियों के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया था। उदयपुर पुलिस काकीनाड़ा से ही आरोपी को प्रोडक्शन वांरट प्राप्त कर गिरफ्तार कर उदयपुर लेकर आयी है। आरोपी के खिलाफ उदयपुर के अलावा जयपुर सहित देश की बड़ी और मेट्रो सिटीज में 250 से अधिक चोरियों के मामले दर्ज हैं। Crime News | Udaipur News | Udaipur Police | udaipur live news

थानाधिकारी भरत योगी ने बताया कि आरोपी गत वर्ष एक शादी समारोह में शामिल होने उदयपुर आया था। चोरी की प्रवृति के कारण शादी समारोह के दौरान उसने क्षेत्र में आस-पास घूमकर रैकी की और अपार्टमेंट्स देख किसी भी फ्लैट में चोरी का मन बना लिया। उस समय तो आरोपी शादी समारोह से उसके घर लौट गया था। कुछ दिन बाद दोबारा फ्लाईट से उदयपुर आया। क्षेत्र में रेंडमली ज्यादा सिक्योरिटी अरेंजमेंट नहीं देखकर रूप मधुवन अपार्टमेंट में घुस गया। वहां एक फ्लैट बंद मिला, जिसके ताले तोड़कर आरोपी ने करीब 15 तोला सोने के जेवर चोरी किए और वापस फ्लाईट से हैदराबाद फरार हो गया। आरोपी ने हैदराबाद जाकर चोरी के जेवर बेच दिए थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हैदराबाद से चोरी हुए जेवरों में करीब 7-8 तोला जेवर बरामद कर लिए हैं।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version