भारतीय रेलवे ने 1200 किलोवाट इंजन वाली 10 डिब्बों वाली ट्रेन को मंजूरी दी : जिंद-सोनीपत खंड पर 75 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ेगी
नई दिल्ली(एआर लाइव न्यूज)। भारतीय रेलवे ने उत्तरी रेलवे के जिंद-सोनीपत खंड पर हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित 10 डिब्बों वाली एक रेलगाड़ी चलाने की मंजूरी दे दी है। यह रेल जल्द ही शुरू होगी और 1200 किलोवाट हाइड्रोजन फ्यूल सेल प्रणोदन प्रणाली द्वारा संचालित होकर अधिकतम 75 किमी प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी। Hydrogen Train in india | first hydrogen train is ready to run on tracks in india | Ministry of Railways hydrogen train
रेल मंत्रालय के अनुसार हरियाणा के जिंद-सोनीपत खंड को इन परिचालनों के लिए पायलट मार्ग के रूप में चुना गया है। परिचालन के प्रारंभिक चरण में सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए प्रशिक्षित तकनीकी कर्मचारी ट्रेन के साथ रहेंगे। First Indigenous Hydrogen Train All Set to Start in india | First Indigenous Hydrogen Train in india
हाइड्रोजन ईंधन सेल तकनीक, हाइड्रोजन का उपयोग करके रासायनिक प्रतिक्रिया के माध्यम से बिजली उत्पन्न करती है, जिसमें केवल जल वाष्प ही उत्सर्जित होता है। पारंपरिक जीवाश्म ईंधन आधारित रेल प्रणालियों का एक स्वच्छ विकल्प है। Hydrogen Train Indian Railways has approved a 10-coach train with a 1200 kW engine
स्वदेशी हाइड्रोजन भंडारण और ईंधन भरने की जिंद में सुविधा स्थापित की गई
जिंद में एक स्वदेशी हाइड्रोजन भंडारण और ईंधन भरने की सुविधा स्थापित की गई है। आपातकालीन स्थिति के लिए अलग से एक कंप्रेसर यूनिट की व्यवस्था भी की जा रही है। शकुरबस्ती में प्रस्तावित रख रखाव सुविधा के लिए आवश्यक सुरक्षा प्रावधान, नियमित ऑडिट और मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है।
वर्तमान में कुछ ही देश रेल परिवहन में हाइड्रोजन के उपयोग की संभावना तलाश रहे
रेल मंत्रालय के अनुसार भारत जर्मनी, जापान, चीन और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे चुनिंदा देशों के समूह में शामिल हो गया है जो स्वच्छ रेल परिवहन के लिए हाइड्रोजन के उपयोग की संभावनाओं का पता लगा रहे हैं। यह तकनीक अभी प्रारंभिक चरण में है, इसलिए वर्तमान में केवल कुछ ही देश ऐसी प्रणालियों का संचालन या परीक्षण कर रहे हैं।
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

