उदयपुर,एआर लाइव न्यूज। उदयपुर में 18 मई के बाद आज 26 मई को एक बार फिर अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। इससे पहले गत 18 मई को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस और 17 मई को 42.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। udaipur heatwave temperature | udaipur rajasthan temperature news
मंगलवार को उदयपुर में अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 1.4 डिग्री अधिक है। न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। श्रीगंगानगर में अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 4.3 डिग्री अधिक है। rajasthan heatwave alert maximum temperature | udaipur latest news heatwave alert
लू का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार 27 व 28 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में लू से लेकर भीषण लू तक की स्थिति रहने की बहुत संभावना है। उदयपुर में दिन के समय तेज गर्मी का असर नजर आ रहा है। Udaipur Rajasthan India Current Weather | maximum temperature udaipur rajasthan | udaipur latest news heatwave alert
उदयपुर में पिछले दस दिनों के तापमान की स्थिति
- दिन: अधिकतम तापमान
- 17 मई : 42.0 डिग्री सेल्सियस
- 18 मई : 43.3
- 19 मई : 41.7
- 20 मई : 40.7
- 21 मई : 40.5
- 22 मई : 41.0
- 23 मई : 41.9
- 24 मई : 41.0
- 25 मई : 41.0
- 26 मई : 42.0
डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

