Site iconSite icon AR Live News

पटवारी 4000 रूपए रिश्वत लेते गिरफ्तार

udaipur acb Arrest patwari for taking bribe in rajsamandudaipur acb Arrest patwari for taking bribe in rajsamand

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) उदयपुर इंटेलीजेंस यूनिट ने राजसमंद जिले के पटवार मंडल सेमा अतिरिक्त चार्ज बड़ा भाणुजा के पटवारी राहुल कुमार शर्मा को 4000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। भूमि के नामातंरण करने की एवज में पटवारी ने परिवादी से 7000 रूपए रिश्वत मांगी थी। udaipur ACB Trap news | udaipur acb Arrest patwari for taking bribe in rajsamand | udaipur live news | udaipur news | acb udaipur | udaipur acb news |

उदयपुर एसीबी डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के अनुसार उदयपुर एसीबी की इन्टेलीजेन्स यूनिट को शिकायत प्राप्त हुई थी] जिसमें परिवादी ने बताया था कि जरिये दानगृहिता भूमि रजिस्ट्री करवाने के पश्चात उसने भूमि नामांतरण का आवेदन किया हुआ है। भूमि का नामान्तरण खोलने की एवज में पटवारी राहुल कुमार शर्मा द्वारा 7000 रूपये रिश्वत की मांग की गयी है। काफी निवेदन करने पर पटवारी राहुल शर्मा 5000 रूपए रिश्वत लेकर नामांतरण खोलने के तैयार हुआ है। रिश्वत नहीं देने पर काम नहीं कर परेशान किया जा रहा है।

शिकायत का सत्यापन किया, सत्यापन के दौरान ही पटवारी राहुल ने परिवादी से 1000 रूपए ले लिए और बाकि 4000 रूपए की मांग की। इस पर आज मंगलवार को एसीबी निरीक्षक सोनू शेखावत के नेतृत्व में एसीबी टीम ने ट्रेप कार्रवाई करते हुए पटवारी राहुल कुमार शर्मा पुत्र ओमप्रकाश शर्मा को उसके सरकारी निवास पर परिवादी से 4000 रूपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

एसीबी टीम को देखकर पटवारी उसके सरकारी निवास में बने टॉयलेट में घुस गया था। आरोपी ने टॉयलेट में बने डब्ल्यूसी में रिश्वत राशि के रूपए डाल दिए। काफी मशक्कत के बाद एसीबी टीम ने पटवारी को गिरफ्तार किया और आरोपी की निशानदेही पर बमुश्किल रिश्वत राशि डब्ल्यूसी से बरामद की।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version