Site iconSite icon AR Live News

बस पलटी: एक यात्री की मौत, कई घायल, सांवलिया जी जा रही थी बस

Road accident in Chittorgarh one passenger diedRoad accident in Chittorgarh one passenger died

चित्तौड़गढ़,एआर लाइव न्यूज। चित्तौड़गढ़-उदयपुर सिक्स लेन पर भादसोड़ा थाना क्षेत्र के बागुंड गांव के पास हुए मंगलवार को हुए बस हादसे में एक यात्री की मौत हो गई। हादसे में दस से अधिक यात्री घायल हुए है। तीन गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए उदयपुर रेफर किया गया। Chittorgarh bus accident | bus accident in Udaipur-Chittorgarh six lane | Chittorgarh Collector Dr. Manju

एक प्राइवेट बस मंगलवार को चित्तौड़गढ़ से श्रद्धालुओं को लेकर सांवलिया जी मंदिर जा रही थी, तभी भादसोड़ा थाना क्षेत्र के बागुंड गांव के पास हादसा हो गया। तेज रफ्तार होने से बस डिवाइडर व लोहे की सुरक्षा रेलिंग को तोड़ते हुए पलट गई। मौके पर हाहाकार मच गया। भादसोड़ा थाना पुलिस व एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय जिला अस्पताल पहुंचाया गया। तीन गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए उदयपुर रेफर किया गया।

यात्रियों ने बताया तेज रफ्तार में थी बस, चित्तौड़ कलेक्टर ने दिए जांच के आदेश

बस हादसे की जानकारी मिलने पर चित्तौड़ जिला कलेक्टर डॉ. मंजू जिला चिकित्सालय पहुंचीं और घायलों की कुशलक्षेम पूछकर डॉक्टर्स को आवश्यक निर्देश दिए। बस में सवार यात्रियों ने बताया कि बस की गति अधिक होने के कारण हादसा हुआ। इस पर जिला कलक्टर ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। एडीएम दिनेश चंद्र धाकड़, प्रमुख चिकित्सा अधिकारी दिनेश वैष्णव व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ताराचंद गुप्ता भी मौजूद थे।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version