Site iconSite icon AR Live News

पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर इजाफा: पेट्रोल के 2.61 और डीजल के 2.71 रूपए बढ़े

petrol diesel price hikepetrol diesel price hike

उदयपुर,(एआर लाइव न्यूज)। तेज कंपनियों ने सोमवार को एक बार फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा किया है। पिछले दस दिनों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह चौथी बार इजाफा किया गया है और दस दिनों में कुल 7.42 रूपए पेट्रोल के दाम बढ़े हैं। petrol diesel price hike

सोमवार को पेट्रोल में 2.61 रूपए और डीजल के 2.71 रूपए प्रति लीटर बढ़ाए हैं। इससे पेट्रोल की जयपुर में 112.66 रूपए और उदयपुर में 113.75 रूपए प्रति लीटर कीमत हो गयी है। वहीं जयपुर में डीजल 97.78 रूपए और उदयपुर में 98.76 रूपए प्रति लीटर हो गया है। पेट्रोल डीजल के लगातार बढ़ते दामों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इससे वाहनों का मालभाड़ा बढ़ेगा तो खाद्य पदार्थों के कीमत में इजाफा होगा। कृषि लागत बढ़ेगी, इससे अनाज महंगा होगा और ऑटो-बस का किराया भी बढ़ेगा। अब पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों का सीधा असर जनता की जेब पर पड़ने वाला है।

डिसक्लेमर: एआर लाइव न्यूज (AR Live News) से मिलते-जुलते नामों से रहें सावधान, उनका एआर लाइव न्यूज से कोई संबंध नहीं है। एआर लाइव न्यूज के संबंध में कोई भी बात करने के लिए पत्रकार लकी जैन (9887071584) और पत्रकार देवेन्द्र शर्मा (9672982063) ही अधिकृत हैं।

Exit mobile version